आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत, माता-पिता की हालत नाजुक
तिलोई,अमेठी। बुधवार को तेज आंधी और बरसात के बीच आकाशीय बिजली गिरने से एक नवयुवक की जान चली गई। खबर थाना शिवरतनगंज अंतर्गत माठागांव मजरे महिया सिंदुरिया की है जहां मृतक मोहित गिरी उम्र लगभग 19 साल अपने पिता गिरजाशंकर गिरी और माता अनीता गिरी के साथ ठेलिया से भूसा लेने खेत गए हुए थे। उसी समय तेज आंधी-तूफान ,बरसात और ओलों से बचने के लिए मृतक मोहित गिरी माता-पिता समेत ठेलिया के नीचे छिप गए। घनघोर बादलों की गड़गड़ाहट के बीच आकाशीय बिजली गिरने से मोहित गिरी की मौके पर ही मौत हो जाती है जबकि पिता गिरजा शंकर शुक्ल और माता अनीता गिरी झुलस जाते हैं जिससे उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर माता-पिता को आनन फानन सीएचसी सिंहपुर पहुंचाया जाता है जिन्हें बाद में रेफरल हॉस्पिटल लोधवरिया तिलोई के लिए रेफर कर दिया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। जैसे ही सूचना मिली शिवरतनगंज थाना अध्यक्ष दयाशंकर मिश्र मौके पर पहुंच कर हालत का जायजा लिया।स्थानीय लेखपाल ने मौके पर पहुंच कर तहसील राजस्व प्रशासन को सूचना दी जिसके बाद मौके पर तहसीलदार अभिषेक यादव ने हालत का जायजा लिया और पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। वहीं तेज तूफान से गदुआपुर निवासी मैकूलाल रावत और मिर्ज़ागढ़ निवासी गंगा रावत की टीन शेड उड़ गई। भुलैया पुरवा निवासी जगदीश रावत की दुकान पर पेड़ गिरने से दुकान ध्वस्त हो गई।
إرسال تعليق