⚡ ब्रेकिंग News

दरोगा का घूस मांगने का ऑडियो हुआ वायरल, ऑडियो पर कार्रवाई, एसआई साबिर अली निलंबित

दरोगा का घूस मांगने का ऑडियो हुआ वायरल, ऑडियो पर कार्रवाई, एसआई साबिर अली निलंबित

केएमबी खुर्शीद अहमद
अमेठी। जनपद के बाजार शुक्ल थाना में तैनात उपनिरीक्षक (एसआई) साबिर अली का कथित घूस मांगने से जुड़ा एक ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल ऑडियो में एसआई द्वारा एक दर्ज मुकदमे में नाम हटवाने के एवज में पैसे की मांग किए जाने की बात सामने आ रही है। हालांकि इस ऑडियो की सत्यता की पुष्टि (जांच) पुलिस कर रही है,(किसान मजदूर भावना हिंदी दैनिक समाचार पत्र) आडियो के सही और गलत होने की पुष्टि नहीं कर रहा है।मामले की गंभीरता को देखते हुए अमेठी पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X ) पर आधिकारिक प्रतिक्रिया जारी की। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, वायरल ऑडियो का संज्ञान लेते हुए संबंधित उपनिरीक्षक साबिर अली को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
पुलिस ने बताया कि पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच क्षेत्राधिकारी गौरीगंज को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।फिलहाल, पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले में पारदर्शिता बरती जा रही है और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...