⚡ ब्रेकिंग News

पिकअप नाले में पलटी, महिला समेत चार गंभीर

पिकअप नाले में पलटी, महिला समेत चार गंभीर

केएमबी खुर्शीद अहमद 
तिलोई,अमेठी। मोहनगंज थाना क्षेत्र के अलाईपुर चौराहे के पास सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। अयोध्या से पेरी लेकर लालगंज बैसवारा जा रही तेज रफ्तार पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में पलट गई। हादसे में एक महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि वाहन में एक दर्जन से अधिक लोग सवार थे।हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर मोहनगंज पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से तत्काल 200 बेड अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पिकअप वाहन अचानक संतुलन खो बैठा, जिससे यह हादसा हुआ। हालांकि हादसे की सही वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...