⚡ ब्रेकिंग News

भीषण गर्मी में गैस उपभोक्ताओं को राहत, तिलोई गैस सर्विस पर टेंट और शीतल जल की विशेष व्यवस्था

भीषण गर्मी में गैस उपभोक्ताओं को राहत, तिलोई गैस सर्विस पर टेंट और शीतल जल की विशेष व्यवस्था

केएमबी खुर्शीद अहमद 
 तिलोई, अमेठी। तिलोई विकास खण्ड क्षेत्र में भीषण गर्मी के बीच गैस उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तिलोई गैस सर्विस ने सराहनीय पहल की है। एजेंसी परिसर में गैस वितरण के दौरान उपभोक्ताओं को धूप और गर्म हवाओं से राहत दिलाने के लिए टेंट तथा ठंडे पेयजल की विशेष व्यवस्था की गई है।एजेंसी संचालिका श्वेता त्रिवेदी ने बताया कि पिछले कई दिनों से पड़ रही तेज गर्मी के कारण गैस लेने आने वाले उपभोक्ताओं को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। लोगों को घंटों धूप में खड़ा रहना पड़ता था, जिससे बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को विशेष परेशानी होती थी। इसी समस्या को देखते हुए उपभोक्ताओं की सुविधा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए यह व्यवस्था कराई गई।अब गैस उपभोक्ताओं को टेंट की छाया में बैठने और ठंडा पानी पीने की सुविधा मिल रही है, जिससे वितरण व्यवस्था अधिक सुगम और व्यवस्थित हो गई है। एजेंसी की इस मानवीय पहल की क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है। उपभोक्ताओं ने कहा कि इस भीषण गर्मी में ऐसी व्यवस्था वास्तव में राहत देने वाली है और इससे लोगों को काफी सहूलियत मिल रही है।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...