⚡ ब्रेकिंग News

भागवत कथा समापन पर विशाल एवं भव्य भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं ने लिया महाप्रसाद

भागवत कथा समापन पर विशाल एवं भव्य भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं ने लिया महाप्रसाद

केएमबी ब्यूरो श्रावण कामड़े 
बिछुआ। अधिकमास के पावन अवसर पर नगर के सामुदायिक भवन में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का समापन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ हुआ। कथा समापन उपरांत कुरोठे परिवार द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं भक्तजन उपस्थित रहे और महाप्रसादी ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण के साथ धार्मिक आयोजन की सराहना करते हुए आयोजक परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया। कुरोठे परिवार ने सभी भक्तों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि अधिकमास में धार्मिक आयोजन से समाज में आध्यात्मिक चेतना एवं सद्भावना का संदेश मिलता है।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...