⚡ ब्रेकिंग News

आकाशीय बिजली गिरने से हुई जनहानि पर ब्लाक प्रमुख और तहसीलदार ने सौंपी चार लाख की सहायता राशि

आकाशीय बिजली गिरने से हुई जनहानि पर ब्लाक प्रमुख और तहसीलदार ने सौंपी चार लाख की सहायता राशि

केएमबी खुर्शीद अहमद
तिलोई,अमेठी। जनपद में बुधवार को तेज आंधी और बारिश के दौरान शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के माठा गांव, मजरे महिया सिंदुरिया में दर्दनाक हादसा हो गया। गांव निवासी 19 वर्षीय मोहित गिरी अपने पिता गिरजा शंकर और मां सुनीता देवी के साथ खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरने से तीनों उसकी चपेट में आ गए।हादसे में मोहित गिरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पिता गिरजा शंकर (45 वर्ष) और मां सुनीता देवी (40 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। जनहानि पर शासन की ओर से मिलने वाली राहत सहायता के तहत ब्लाक प्रमुख और तहसीलदार ने पीड़ित परिवार को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा। प्रशासन द्वारा यह सहायता घटना के 24 घंटे के भीतर उपलब्ध कराई गई।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...