⚡ ब्रेकिंग News

ज्येष्ठ मास के चतुर्थ मंगलवार को शरबत वितरण का विशाल कार्यक्रम आयोजित

ज्येष्ठ मास के चतुर्थ मंगलवार को शरबत वितरण का विशाल कार्यक्रम आयोजित 

केएमबी ब्यूरो 
अमेठी। ज्येष्ठ मास के प्रत्येक मंगलवार को श्री हनुमान जी के पूजन अर्चन के साथ-साथ श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह पर विविध कार्यक्रम अनवरत किए जा रहे हैं। इसी क्रम में हजारों वर्ष पुराने धार्मिक स्थल बाबा श्री सिद्धगिरी महाराज के स्थल हीरापुर पर ज्येष्ठ मास के चतुर्थ मंगलवार को श्री हनुमान जी की पूजा अर्चना करने के उपरांत महाप्रसाद के रूप में शरबत वितरण का विशाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस चिलचिलाती धूप में हीरापुर के युवाओं ने राहगीरों को रोक रोक कर पूरी श्रद्धा के साथ शरबत देते नजर आए। कार्यक्रम के संचालन में अर्पित तिवारी, नंदकिशोर (नंदू), सचिन तिवारी, विष्णु तिवारी, रवींद्र धुरिया के साथ-साथ ग्रामवासियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...