⚡ ब्रेकिंग News

कोटेदारों की मनमानी से जनता में भारी आक्रोश, जबरन सामान बेचने का कार्ड धारकों ने लगाया गंभीर आरोप

कोटेदारों की मनमानी से जनता में भारी आक्रोश, जबरन सामान बेचने का कार्ड धारकों ने लगाया गंभीर आरोप

केएमबी खुर्शीद अहमद
अमेठी। जनपद के कस्बा जायस में सरकारी राशन वितरण प्रणाली को लेकर एक गंभीर मामला सामने आ रहा है। यहाँ के स्थानीय कार्डधारकों ने कोटेदारों पर गंभीर और चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं। कार्डधारकों का कहना है कि जब वे अपना हक (सरकारी गेहूं-चावल) लेने राशन की दुकान पर जाते हैं, तो कोटेदार उन्हें मुख्य राशन के साथ जबरदस्ती कुछ अन्य पैकेटबंद सामान (जैसे नमक, तेल या मसाले) खरीदने पर मजबूर कर रहे हैं। आरोप है कि यदि कोई गरीब या मजदूर इस अतिरिक्त सामान को लेने से मना करता है, तो कोटेदार सरकारी राशन देने में आनाकानी करते हैं और उन्हें चक्कर लगवाते हैं। बाजार से ऊंचे दामों पर जबरन सामान थमाए जाने से स्थानीय गरीब और मजदूर तबका बेहद परेशान है। जायस की जनता ने जिला प्रशासन और खाद्य एवं रसद विभाग से मांग की है कि ऐसे मनमाने कोटेदारों के खिलाफ तुरंत औचक निरीक्षण कर सख्त कार्रवाई की जाए और उनके लाइसेंस सस्पेंड किए जाएं।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...