⚡ ब्रेकिंग News

बी.फार्मा के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

बी.फार्मा के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

केएमबी खुर्शीद अहमद
 अमेठी। जगदीशपुर क्षेत्र में एक बी.फार्मा छात्र द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना कमरौली थाना क्षेत्र स्थित यूपीसीडा कॉलोनी की है, जहां सोमवार शाम छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान दुर्गेश कुमार शुक्ला उर्फ सौरभ (21) निवासी गोधना (सेमरौता), थाना शिवरतनगंज के रूप में हुई है। वह डॉ. आनंद ओझा के मकान में केयरटेकर के रूप में रहकर बी.फार्मा की पढ़ाई कर रहा था। दुर्गेश तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। घटना की सूचना मिलने के बाद उसके पिता, जो चंडीगढ़ में ड्राइवर हैं, घर के लिए रवाना हो गए हैं।प्रारंभिक जानकारी में मानसिक तनाव की बात सामने आई है। मौके पर मौजूद रायबरेली निवासी उसकी एक महिला मित्र ने बताया कि दुर्गेश पिछले कुछ समय से काफी परेशान था और उसने अपने कुछ दोस्तों के मोबाइल नंबर भी ब्लॉक कर दिए थे।कमरौली थाना प्रभारी मुकेश पटेल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) सहित अन्य साक्ष्यों को खंगाल रही है। परिजनों से तहरीर प्राप्त होने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर ही घटना के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...