⚡ ब्रेकिंग News

अज्ञात वाहन की चपेट में आई महिला गंभीर रूप से घायल, आपात स्थिति में एंबुलेंस देरी से पहुंचने पर ग्रामीणों ने खड़े किए सवाल

अज्ञात वाहन की चपेट में आई महिला गंभीर रूप से घायल, आपात स्थिति में एंबुलेंस देरी से पहुंचने पर ग्रामीणों ने खड़े किए सवाल

केएमबी खुर्शीद अहमद
अमेठी। जनपद के थाना क्षेत्र बाजार शुक्ल के जगदीशवा पुर रोड पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने मानवता का परिचय देते हुए तत्काल 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि घटनास्थल से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाजार शुकुल की दूरी मात्र लगभग 2 किलोमीटर होने के बावजूद एंबुलेंस को पहुंचने में करीब 45 मिनट का समय लग गया।
इस दौरान घायल महिला सड़क किनारे दर्द से कराहती रही और ग्रामीण लगातार मदद की गुहार लगाते रहे। एंबुलेंस सेवा की इस देरी ने स्वास्थ्य व्यवस्था और आपातकालीन सेवाओं की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय पर एंबुलेंस पहुंच जाती तो घायल महिला को जल्द उपचार मिल सकता था। फिलहाल महिला को उपचार के लिए सीएचसी बाजार शुक्ल अस्पताल भेज दिया गया है और क्षेत्र में एंबुलेंस सेवा की लापरवाही चर्चा का विषय बनी हुई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...