⚡ ब्रेकिंग News

"वृद्धजनों का सम्मान ही सशक्त समाज की पहचान": पीएलवी सर्वेश कुमार सिंह

"वृद्धजनों का सम्मान ही सशक्त समाज की पहचान": पीएलवी सर्वेश कुमार सिंह

केएमबी संवाददाता
 सुल्तानपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सुल्तानपुर की सचिव मुक्ता त्यागी के निर्देशन में आनंद भवन वृद्धाश्रम में वृद्धजन अधिकार एवं विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का सफल संयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैरालीगल वालंटियर (पीएलवी) सर्वेश कुमार सिंह ने किया। शिविर को संबोधित करते हुए पीएलवी सर्वेश कुमार सिंह ने कहा कि "वृद्धजन हमारे परिवार और समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनका सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा करना हम सभी की नैतिक एवं कानूनी जिम्मेदारी है।" उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों को उनके संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता, भरण-पोषण के अधिकार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की उपेक्षा, प्रताड़ना या कानूनी समस्या की स्थिति में वरिष्ठ नागरिक बिना किसी संकोच के जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से निःशुल्क सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
पीएलवी सुनील राठौर ने कहा कि विधिक जागरूकता से ही नागरिक अपने अधिकारों की प्रभावी ढंग से रक्षा कर सकते हैं। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों से अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और आवश्यकता पड़ने पर विधिक सेवा प्राधिकरण का सहयोग लेने का आग्रह किया।
वरिष्ठ पत्रकार किशन पाठक ने कहा कि किसी भी सभ्य समाज की पहचान इस बात से होती है कि वह अपने बुजुर्गों को कितना सम्मान देता है। ऐसे जागरूकता शिविर न केवल कानून की जानकारी देते हैं, बल्कि समाज में बुजुर्गों के प्रति संवेदनशीलता और सम्मान की भावना भी विकसित करते हैं।
वृद्धाश्रम के मैनेजर श्रवण कुमार शर्मा ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मुक्ता त्यागी तथा पीएलवी सर्वेश कुमार सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के जागरूकता शिविर वृद्धजनों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में पंकज कुमार कसौधन, सूर्यलाल, योगेश जायसवाल, रमेश कुमार यादव, श्री प्रकाश शर्मा, अखिलेश कुमार एवं अंशिका गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...