शुकुल बाजार नहर की पटरी व महावीरन से पोस्ट ऑफिस मार्ग गढ्ढों में तब्दील
जल भराव व जर्जर मार्ग होने से राहगीरों एवं स्कूली बच्चों को होती है कठिनाइयां
शुकुल बाजार अमेठी। शुकुल बाजार कस्बा से महावीरन होते हुए कुटी गांव सहित कई गांवों को जोड़ने वाली सड़क की पटरी पर बनी डामर रोड इस कदर गढ्ढों में तब्दील हो गई है कि लोगों का आना-जाना मुश्किल हो रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्ग लोगों एवं बच्चों को हो रही है यह मार्ग अमेठी के शुकुल बाजार कस्बा व बाराबंकी के कई गांवों को जोड़ती है राहगीरों ने शासन प्रशासन एवं उच्च अधिकारियों से लगभग 300 मीटर की इस जर्जर सड़क को सही कराए जाने की मांग की है। वही महावीरन मंदिर से कई विद्यालयों, पोस्ट ऑफिस, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, व अन्य कई सरकारी कार्यालयों को जोड़ने वाला मार्ग विगत कई वर्षों से जर्जर और गडृढा में तब्दील है गढ्ढों में पानी भर जाता है जिससे बच्चों को आने-जाने में असुविधा होती है, भक्त जनों को आने-जाने में असुविधा होती है ,लोग गिरकर चोटिल होते हैं, इस सड़क के निर्माण के लिए भी क्षेत्रीय लोगों ने शासन प्रशासन एवं उच्च अधिकारियों से सही कराए जाने की मांग की है। दोनों ही मार्ग इतने जर्जर और गढ्ढों में तब्दील है की बरसात में पानी भर जाता है और लोग गिरकर चोटिल होते हैं, साइकिल, मोटरसाइकिल, कार कौन कहे पैदल चलना भी दुश्वार है।
إرسال تعليق