⚡ ब्रेकिंग News

घर में घुसे चोर, उठा ले गए ₹1.20 लाख के बकरा-बकरियां, पीड़ितों ने की पुलिस से कार्रवाई की मांग

घर में घुसे चोर, उठा ले गए ₹1.20 लाख के बकरा-बकरियां, पीड़ितों ने की पुलिस से कार्रवाई की मांग

केएमबी खुर्शीद अहमद
 तिलोई,अमेठी। मोहनगंज थाना क्षेत्र के तिलोई जमेदीप गांव में घर से करीब 1.20 लाख रुपये कीमत के बकरा-बकरियां चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित राजकुमार ने अज्ञात लोगों पर चोरी का आरोप लगाते हुए पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई और पशुओं की बरामदगी की मांग की है। पीड़ित के मुताबिक, 28-29 सितंबर की रात करीब 2:30 बजे अज्ञात लोग उसके घर में घुस आए। आरोप है कि चोर घर में बंधे छह बकरे और दो बकरियां खोलकर अपने साथ ले गए। सुबह पशु गायब मिले तो परिवार में हड़कंप मच गया। आसपास तलाश करने के बावजूद कोई सुराग नहीं मिला।राजकुमार ने बताया कि चोरी हुए पशुओं की अनुमानित कीमत करीब 1.20 लाख रुपये है। पीड़ित ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कराने, रिपोर्ट दर्ज करने और चोरी हुए पशुओं की बरामदगी की मांग की है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस की जांच में सामने आने वाले तथ्यों और कार्रवाई को भी खबर में शामिल किया जाएगा।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...