⚡ ब्रेकिंग News

शिक्षक दंपती के दोहरे हत्याकांड का 7 दिन में खुलासा, पट्टीदार समेत दो गिरफ्तार

शिक्षक दंपती के दोहरे हत्याकांड का 7 दिन में खुलासा, पट्टीदार समेत दो गिरफ्तार

केएमबी सुनील कुमार
सुल्तानपुर। कादीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुम्हीडीड़िया स्थित मनराजी शिक्षण संस्थान में शिक्षक दंपती की नृशंस हत्या का पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल फावड़ा-कुल्हाड़ी, लूट की नगदी 34,960 रुपये व खून लगे कपड़े बरामद किए हैं। एसपी विनीत जायसवाल के निर्देशन में थाना कादीपुर पुलिस ने बुढ़ाना पुल बड़ी नहर पुलिया से 50 मीटर पूर्व से दो वांछितों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए अभियुक्त राकेश कुमार यादव पुत्र लहरी यादव (36) व आशीष यादव उर्फ डब्बू पुत्र हरिनाथ यादव (26), दोनों निवासी कुम्ही डड़िया थाना कादीपुर हैं। संस्थान में सहायक अध्यापक मुकेश कुमार सिंह (53) व पत्नी विनीता सिंह (47) की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई अखिलेश सिंह की तहरीर पर बीते 29 सितंबर को मु0अ0सं0 345/2026 धारा 103(1)/305ए/317(2)/238/3(5) बीएनएस बनाम अज्ञात दर्ज हुआ था। गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने एसओजी व सर्विलांस समेत पांच टीमें व फील्ड यूनिट लगाई थी। अभियुक्त राकेश उसी संस्थान में बस चलाता व कंप्यूटर पढ़ाता था। उसे कार्यालय की अलमारी, लॉकर की चाभी व सीसीटीवी की लोकेशन पता थी। माली हालत खराब होने पर पटीदार आशीष के साथ चोरी की योजना बनाई। 28 सितंबर रात चाभी से लॉकर खोलकर चोरी करते समय मृतका विनीता ने पकड़ लिया। पहचान उजागर होने के डर से राकेश ने पास रखे फावड़े से विनीता पर कई प्रहार कर दिए। घटना देखकर जान बचाकर भाग रहे मुकेश का पीछा कर दोनों ने कुल्हाड़ी से वार कर मार डाला। लॉकर से 34,960 रुपये, मोबाइल व आधार कार्ड लूटकर भाग गए। राकेश ने रात में मृतका के मोबाइल से कई ट्रांजेक्शन किए, फिर कुएं में फेंक दिया।
 पुलिस ने रक्तरंजित फावड़ा-कुल्हाड़ी, राकेश से 18,220 रुपये व विनीता का आधार कार्ड, आशीष से 16,740 रुपये, राकेश का बरमूडा, सफेद-काले छींटदार लाल टी-शर्ट, आशीष का नीला जींस व सफेद-काली लाइन वाली टी-शर्ट एवं कुल 34,960 रुपये बरामद किए हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...