⚡ ब्रेकिंग News

रानीगंज में नवनिर्मित पुलिस बूथ का एसपी ने किया उद्घाटन, चौराहे पर पुलिस की मौजूदगी से लोगों को त्वरित सहायता की उम्मीद

रानीगंज में नवनिर्मित पुलिस बूथ का एसपी ने किया उद्घाटन, चौराहे पर पुलिस की मौजूदगी से लोगों को त्वरित सहायता की उम्मीद

केएमबी खुर्शीद अहमद
जगदीशपुर। अमेठी,भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के जगदीशपुर-अयोध्या फोरलेन हाईवे स्थित ओवरब्रिज के नीचे रानीगंज चौराहे पर नवनिर्मित पुलिस सहायता केंद्र का सोमवार को पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवरणन टी ने फीता काटकर उद्घाटन किया। नवनिर्मित पुलिस बूथ के संस्थापक डीजे कान्वेंट स्कूल के संचालक धर्मजीत सिंह ने पुलिस अधीक्षक को बुके देकर स्वागत किया। धर्मजीत सिंह ने अपने संबोधन में पुलिस अधीक्षक से कहा कि रानीगंज चौराहा क्षेत्र भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र में आता है कुछ क्षेत्र कोतवाली जगदीशपुर में है जिसे या तो जगदीशपुर में कर दिया जाए या फिर भाले सुल्तान शहीद स्मारक मे जोड दिया जाये।पुलिस बूथ शुरू होने से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के साथ ही राहगीरों एवं स्थानीय लोगों को पुलिस सहायता मिलने में सहूलियत होने की उम्मीद जताई जा रही है।
रानीगंज चौराहा क्षेत्र का प्रमुख आवागमन स्थल है। यहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। इसके अलावा आसपास के गांवों के लोगों का भी विभिन्न कार्यों से चौराहे पर आना-जाना रहता है। ऐसे में चौराहे पर पुलिस बूथ स्थापित होने से किसी भी आपात स्थिति, सड़क हादसे, विवाद अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर पुलिस को तत्काल मौके पर पहुंचने में मदद मिलेगी।
उद्घाटन के दौरान पुलिस अधीक्षक सरवरणन टी ने पुलिस कर्मियों को क्षेत्र में सतर्कता के साथ ड्यूटी करने तथा आमजन की शिकायतों एवं समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस सहायता केंद्र का उद्देश्य क्षेत्र में पुलिस की प्रभावी मौजूदगी बनाए रखना और लोगों को जरूरत के समय तत्काल सहायता उपलब्ध कराना है।
पुलिस सहायता केंद्र स्थापित होने से रानीगंज चौराहे के साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी सुरक्षा व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों ने पुलिस सहायता केंद्र की स्थापना का स्वागत करते हुए कहा कि चौराहे पर पुलिस की नियमित मौजूदगी से यातायात व्यवस्था के साथ ही आपराधिक गतिविधियों पर भी अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। इस दौरान उपजिलाधिकारी नीतेश राज सीओ अतुल सिंह विनोद सिह मुकेश पटेल कामता मिश्रा सुरेश मिश्रा दिलीप सिंह जुबेर खान (पप्पू) प्रधान प्रतिनिधि सालिम खान राजू यादव रजा बहादुर सिंह सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...