⚡ ब्रेकिंग News

राजाफत्तेपुर में इन्हौना पुलिस की तत्परता, संदिग्ध युवक को दौड़ाकर पकड़ा, पूछताछ जारी

राजाफत्तेपुर में इन्हौना पुलिस की तत्परता, संदिग्ध युवक को दौड़ाकर पकड़ा, पूछताछ जारी

केएमबी खुर्शीद अहमद 
अमेठी। जनपद के थाना इन्हौना क्षेत्र अंतर्गत कस्बा राजाफत्तेपुर में पुलिस का सराहनीय कार्य देखने को मिला है। गश्त के दौरान पुलिस बल ने क्षेत्र में एक संदिग्ध युवक को तत्परता दिखाते हुए दौड़ाकर दबोच लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कस्बा राजाफत्तेपुर में चहलकदमी कर रहे एक संदिग्ध युवक पर पुलिस की नजर पड़ी। पुलिस को देखकर युवक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन इन्हौना पुलिस की मुस्तैद टीम ने सतर्कता दिखाते हुए पीछा कर उसे मौके पर ही पकड़ लिया। पुलिस पकड़े गए संदिग्ध युवक को तत्काल हिरासत में लेकर थाने ले गई है, जहाँ उससे गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस की इस त्वरित और सतर्क कार्रवाई की स्थानीय लोगों द्वारा सराहना की जा रही है। मामले में विधिक कार्रवाई जारी है। पुलिस जांच और पूछताछ में मिलने वाली आगे की जानकारी के अनुसार विस्तृत समाचार प्रकाशित किया जाएगा।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...