⚡ ब्रेकिंग News

किसान कांग्रेस संगठनात्मक मजबूती पर सृजन अभियान चलायेगा-सूर्य भान तिवारी, बूथ पर किसान जोड़ने का अभियान

किसान कांग्रेस संगठनात्मक मजबूती पर सृजन अभियान चलायेगा-सूर्य भान तिवारी, बूथ पर किसान जोड़ने का अभियान

केएमबी खुर्शीद अहमद
अमेठी। विधानसभा क्षेत्र-186 अमेठी मे जिला किसान कांग्रेस प्रकोष्ठ की मासिक बैठक घासी बाबा परिसर मे 
संपन्न हुई ।जिसमें दो सप्ताह मे जिला किसान कांग्रेस प्रकोष्ठ अमेठी "संगठन सृजन अभियान "चलाकर मजबूती से कार्यकर्ताओ को जोड़ेगा। आगामी बिधान सभा चुनाव-
 2027 को देखते हुए संगठनात्मक मजबूती देगा। 
किसान कांग्रेस प्रकोष्ठ अमेठी जिलाध्यक्ष सूर्य भान तिवारी ने कहा कि किसान को समस्याओ को कांग्रेस पार्टी सड़क पर उतर गयी। विद्युत कटौती,खाद और उर्वरक, नहर मे सिचाई के पानी सप्लाई,समय पर बीज की आन लाईन बुकिंग तथा उपलब्धता,खेतौनी को आधार कार्ड से जोडनाआदि मुददे है। 
किसान कांग्रेस प्रकोष्ठ अमेठी जिलाध्यक्ष सूर्य भान तिवारी ने कहा कि किसान फार्मर रजिस्ट्री का अभियान चलाकर आधार कार्ड से खेतौनी जोडी गयी। बूथ मजबूत करने के लिए किसानो को जोडने का सिलसिलेवार कदम उठाए जा रहे है। पशुपालन और उद्यान विभाग से किसानो को जोड़कर किसान कांग्रेस आत्म निर्भर बनाएगी। जिला किसान कांग्रेस प्रकोष्ठ अमेठी के विधान सभा अध्यक्ष अशोक कुमार तिवारी ने कहा कि किसान सम्मान के लिए किसान कांग्रेस के बैनर ताले लामबंद हो चला है। दो सप्ताह मे ग्राम पंचायत स्तर पर किसान कांग्रेस मजबूती के साथ खडी मिलेगी। 
किसान कांग्रेस प्रदेश महासचिव कपिल पाण्डेय ने कहा कि संगठन मजबूत होगा। और आगामी बिधान सभा चुनाव-2027 मे कांग्रेस पार्टी की जीत होगी। इण्डिया गठबंधन का परचम लहराएगा। बूथ और बैठक के साथ संगठन सृजन अभियान चलेगा। कांग्रेस सहयोग से अन्दोलन तेजी से चलायेगी। बैठक मे किसान कांग्रेस नेता बंशराज सिंह,अशोक कुमार तिवारी,जय किशन ,ध्रुव कुमार सिंह आदि ने बैठक को संबोधित किया। बैठक मे" संगठन सृजन अभियान" की रणनीति तैयार की गई। बैठक मे सक्रिय नेताओ को अहम जिम्मेदारी सौपी गई।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...