⚡ ब्रेकिंग News

बीईओ श्याम बिहारी की विदाई में उमड़ा शिक्षक परिवार, अंगवस्त्र व गीता भेंटकर किया सम्मान

बीईओ श्याम बिहारी की विदाई में उमड़ा शिक्षक परिवार, अंगवस्त्र व गीता भेंटकर किया सम्मान

केएमबी जगन्नाथ मिश्रा
सुल्तानपुर। बल्दीराय खंड शिक्षा अधिकारी श्याम बिहारी के स्थानांतरण पर शुक्रवार को बीआरसी बल्दीराय में विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ तहसील बल्दीराय की ओर से शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिक्षक संघ के पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने बीईओ को अंगवस्त्र, श्रीमद्भगवद्गीता, बुके और प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।समारोह के दौरान शिक्षकों ने श्याम बिहारी के बल्दीराय ब्लॉक में कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार जताया।वक्ताओं ने कहा कि उनके कार्यकाल में विभागीय कार्यों के संचालन में शिक्षकों को सहयोग और आवश्यक मार्गदर्शन मिलता रहा। उनके सरल व्यवहार और सहयोगात्मक कार्यशैली को भी शिक्षकों ने याद किया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के तहसील प्रभारी विपिन कुमार सिंह ने कहा कि श्याम बिहारी ने बल्दीराय में अपने कार्यकाल के दौरान शिक्षक हित और विभागीय कार्यों को लेकर सकारात्मक समन्वय बनाए रखा।संघ की ओर से उन्हें शानदार कार्यकाल के लिए धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया।सम्मान समारोह में विपिन कुमार सिंह (तहसील प्रभारी, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बल्दीराय), बृजेश तिवारी, राहुल पांडेय, आशीष शुक्ला, संजीव कुमार यादव, रजनीश कुमार, अनिल विश्वकर्मा, सचिन अग्रहरि, राजकुमार त्रिपाठी, रमेश दुबे, अनुज तिवारी, वरुण सिंह, शेषमणि तिवारी, योगेश सिंह, दिनेश सिंह, राकेश सिंह, विक्रांत सिंह, नीरज त्रिपाठी, विनय त्रिपाठी, अली हैदर समेत बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...