शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की जयंती पर आम आदमी पार्टी ने आयोजित किया रक्तदान शिविर
सुलतानपुर, 27 सितंबर 2026। शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह जी की जयंती के शुभ अवसर पर आम आदमी पार्टी, जनपद सुरेश चन्द्र एडवोकेट द्वारा आज जिला चिकित्सालय सुलतानपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के आह्वान पर किया गया, जिसमें प्रदेश के विभिन्न जनपदों में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित करने का आह्वान किया गया था।
इसी क्रम में आम आदमी पार्टी जनपद सुलतानपुर के जिलाध्यक्ष सुरेश चन्द्र एडवोकेट के नेतृत्व में जिला चिकित्सालय सुलतानपुर में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष सुरेश चन्द्र एडवोकेट ने स्वयं रक्तदान कर इस अभियान में सहभागिता की।
रक्तदान शिविर में प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता वंशराज दूबे 'व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश सिंह जिला युवा अध्यक्ष रौनक सिंह एवं पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और रक्तदान किया। इस अवसर पर जिला महासचिव राम विलास तिवारी, प्रतापगढ़ प्रभारी मोहम्मद अख्तर, जिला जिलाध्यक्ष महिला विंग शकुन्तला देवी, नगर अध्यक्ष सुमित दूबे, सोशल मीडिया साहिल तिवारी, सहित आम आदमी पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सुलतानपुर आप जिलाध्यक्ष सुरेश चन्द्र एडवोकेट ने कहा कि रक्तदान मानव सेवा का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में सहायक हो सकता है। शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह जी की जयंती पर रक्तदान कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करना मानव सेवा और सामाजिक सरोकार के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सामाजिक सरोकारों से जुड़े जनहित के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहेंगे और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।
Post a Comment