⚡ ब्रेकिंग News

ऑपरेशन चक्रव्यूह में पुलिस का शिकंजा, तमंचे और कारतूस के साथ शातिर गिरफ्तार

ऑपरेशन चक्रव्यूह में पुलिस का शिकंजा, तमंचे और कारतूस के साथ शातिर गिरफ्तार

केएमबी खुर्शीद अहमद
अमेठी। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन चक्रव्यूह” अभियान के तहत मुसाफिरखाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक कार्रवाई एसपी अमेठी सरवणन टी.के. के निर्देश पर की गई।पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर शिव मंगल उर्फ मंगल पुत्र राजभवन, निवासी पिंडारा महाराज, थाना मुसाफिरखाना को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बरामद हथियार को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...