भैंसा बग्गी चालक मजदूर को फल वाले ने चाकू मारकर किया गंभीर रूप से घायल
हापुड़। पुरानी चुंगी पर रामपुर निवासी दीपक जाटव भैंसा बग्गी चालक मजदूर को जाति सूचक शब्द कह करके फल वाले ने चाकू से जानलेवा हमला किया। घायल दीपक जाटव भैंसा बुग्गी चालक मजदूर को परिवार वालों ने उठा करके थाने लेकर पहुंचे। थाने पहुंचकर परिवार वालों ने थाना हापुड़ नगर थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार को तहरीर देकर के रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने दीपक जाटव भैंसा बुग्गी चालक मजदूर को इलाज के लिए तुरंत सरकारी जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। थाना नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने पुलिस बल के साथ दीपक जाटव भैंसा बुग्गी चालक मजदूर के चाकू मारने वाले हमलावर को तुरंत दबीश देकर के गिरफ्तार कर लिया है। थाना नगर प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
إرسال تعليق