⚡ ब्रेकिंग News

शिक्षक दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन, शिक्षकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील

शिक्षक दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन, शिक्षकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील

केएमबी सुनील कुमार
सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में 5 सितम्बर शिक्षक दिवस के अवसर पर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का शुभारंभ प्रातः 9 बजे होगा।

संघ की ओर से सभी शिक्षकों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान महादान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें और जरूरतमंद मरीजों के जीवन को बचाने में अपना योगदान दें।

इस संबंध में जानकारी निज़ाम खान, जिला प्रवक्ता, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने दी।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...