युवक ने शालीमार एक्सप्रेस के आगे कूदकर दे दी जान, ट्रेन के इंजन में फंसा शव
गाजियाबाद। मोदीनगर के सीकरी खुर्द रेलवे क्रासिंग पर एक किसान ने सोमवार की रात करीब 11 बजे शालीमार एक्सप्रेस के आगे कूदकर जान दे दी। शव ट्रेन के इंजन में फंसा, जिससे ट्रेन करीब 45 मिनट तक खड़ी रही। पुलिस ने शव निकाला, ट्रेन रवाना हुई। मृतक की पहचान भोजपुर के जहांगीरपुर निवासी 42 वर्षीय किसान एस. कुमार शर्मा के रूप में हुई। वह अपनी पत्नी रेखा शर्मा और चार बच्चों (बेटियों कनिष्का, तानिया, कम्मों व पांच वर्षीय बेटे सार्थक) के साथ रहते थे। एस.कुमार अपनी मां का श्राद्ध करने के बाद घर से निकले थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार एस. कुमार ने स्कूटी रेलवे क्रासिंग पर खड़ी की और शालीमार एक्सप्रेस आते ही उसके आगे कूद गए। उनकी जेब से आधार कार्ड, पैन कार्ड और खराब मोबाइल फोन मिला। एसीपी मोदीनगर सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Post a Comment