⚡ ब्रेकिंग News

शिवगढ़ चौराहे पर पीपल के पेड़ के नीचे स्थापित शनिदेव की मूर्ति गायब, क्षेत्र में मचा हड़कंप, सुबह मूर्ति न मिलने से परेशान हुए स्थानीय लोग, डायल 112 और शिवगढ़ थाने में दी गई सूचना

शिवगढ़ चौराहे पर पीपल के पेड़ के नीचे स्थापित शनिदेव की मूर्ति गायब, क्षेत्र में मचा हड़कंप

सुबह मूर्ति न मिलने से परेशान हुए स्थानीय लोग, डायल 112 और शिवगढ़ थाने में दी गई सूचना

केएमबी शिव प्रकाश जायसवाल
शिवगढ़, सुल्तानपुर। शिवगढ़ चौराहे पर पीपल के वृक्ष के नीचे स्थापित शनिदेव की मूर्ति गायब होने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में चिंता और नाराजगी देखने को मिली। बताया जा रहा है कि बीती रात अज्ञात चोरों ने शनिदेव की मूर्ति चोरी कर ली।स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह जब लोग पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे तो वहां शनिदेव की मूर्ति नहीं मिली। मूर्ति गायब देखकर लोग परेशान हो गए और आसपास के क्षेत्र में इसकी जानकारी दी। इसके बाद मामले की सूचना डायल 112 और शिवगढ़ थाने को दी गईदिलीप कुमार दुबे एवं स्थानीय लोगों के मुताबिक, पीपल के वृक्ष के नीचे स्थापित शनिदेव की मूर्ति बीती रात गायब हुई है। सुबह मूर्ति अपने स्थान पर न मिलने से लोगों में चिंता फैल गई। स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को देकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।फिलहाल मूर्ति गायब होने की घटना को लेकर स्थानीय लोगों में चर्चा बनी हुई है। मामले में पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई के संबंध में आधिकारिक पुष्टि की प्रतीक्षा है।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...