⚡ ब्रेकिंग News

पूर्व मंत्री डॉ अमिता सिंह के जन्मदिन पर मैराथन, हजारों धावकों ने लिया हिस्सा, विजेताओं को 51 हजार रुपये तक का पुरस्कार

पूर्व मंत्री डॉ अमिता सिंह के जन्मदिन पर मैराथन, हजारों धावकों ने लिया हिस्सा, विजेताओं को 51 हजार रुपये तक का पुरस्कार

केएमबी खुर्शीद अहमद
 अमेठी। पूर्व मंत्री डॉ. अमिता सिंह के जन्मदिन के अवसर पर रविवार को अमेठी में 21 किलोमीटर की मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। राजीव रणंजय सिंह जन कल्याण समिति की ओर से आयोजित मैराथन में हजारों महिला और पुरुष धावकों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।सुबह करीब साढ़े सात बजे पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय सिंह, डॉ. अमिता सिंह और आकांक्षा सिंह ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन को रवाना किया। दौड़ स्वामी शांतिनाथ पुजारी इंटर कॉलेज, तुलापुर मिश्रौली से शुरू होकर श्री असल देव इंटर कॉलेज, पीपरपुर तक पहुंची, जहां इसका समापन और पुरस्कार वितरण किया गया।आयोजन समिति की ओर से प्रतिभागियों को टी-शर्ट और केले वितरित किए गए। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले धावक को 51 हजार रुपये, द्वितीय को 31 हजार, तृतीय को 21 हजार और चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाले धावक को 11 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। पांचवें स्थान से आगे निर्धारित स्थानों तक के धावकों को पांच-पांच हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।
मैराथन को लेकर आयोजन स्थल पर सुबह से ही उत्साह का माहौल रहा। सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था के भी इंतजाम किए गए थे। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम मौजूद रही और आपात स्थिति के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था की गई।संग्रामपुर थाना प्रभारी संजय सिंह पुलिस टीम के साथ सुरक्षा व्यवस्था संभालते रहे। आयोजन में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों और युवाओं ने भी भागीदारी की।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...