विज्ञापन लगवायें

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

1 / 6
2 / 6
3 / 6
4 / 6
5 / 6
6 / 6

मध्य प्रदेश मीडिया संघ द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम मनाया गया

मध्य प्रदेश मीडिया संघ द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम मनाया गया

नारी शक्ति को शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

केएमबी श्रावण कामड़े

बिछुआ। कहते हैं कि दुनिया की महिलाओं के बिना कल्पना करना भी मुश्किल है। आज के समय में महिलाएं देश और समाज दोनों के निर्माण में बेहद अहम भूमिका निभा रही हैं। अब पहले की तरह महिलाएं केवल घर की चारदीवारी के अंदर बंद नहीं हैं। वह आज घर से बाहर निकलकर अपने हुनर को लोगों के सामने पेश कर रही हैं और समाज में एक सम्मान का स्थान प्राप्त कर रही है। महिला अपने परिवार और समाज का जिस तरह ध्यान रखती है उसे जज्बे को सलाम करने के लिए हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इस दिन को महिलाओं के समर्पण, उपलब्धियों और कामयाबी के जश्न के रूप में मनाया जाता है। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया व सम्मानित अतिथियों का शाल व श्रीफल और शील्ड देकर सम्मानित किया गया। महिला दिवस पर छोटे-छोटे बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम मे सनराइज पब्लिक स्कूल, दिव्य ज्ञान पब्लिक स्कूल, कन्या आश्रम सामरगोह की छात्राओं द्वारा रंगारंग प्रस्तुति अतिथियों के समक्ष दी गई जिसमें बच्चों ने खूब तालियां बटोरी। छिंदवाड़ा जिले के न्यायाधीश प्रकाश उईके द्वारा 12वीं पास छात्राओं को पूरे पढ़ाई व कंपटीशन की तैयारी का पूरा खर्च उठाने का जिम्मा लिया गया। इसी कड़ी के साथ-साथ कभी हास्यकवि सफर जौनपुरी द्वारा जोरदार कविताएं सुनाई गई। कविता सुनकर वहां बैठे अतिथि व महिलाओं के चेहरों पर खुशी नजर आई। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर- शुभअवसर पर मध्यप्रदेश मीडिया संघ एवम साई स्पोर्ट्स एकेडमी के सौजन्य से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिसमें मंच को संचालित श्रीमति सुनीता मनमोड़े व सहयोगी रिंकू मालवीय एवं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि न्यायधीश प्रकाश सिंह उइके, आयुर्वेदिकचार्य डा.प्रकाश जी टाटा, मध्य प्रदेश मीडिया संघ के प्रदेश अध्यक्ष जयंत ठाकरे, जिला अध्यक्ष गयाप्रसाद सोनी, मध्य प्रदेश मीडिया संघ जिलाउपाध्यक्ष युनूस कुरैशी, भारतीय आयुर्वेदिक भाग्यश्री गांवडे, पशु चिकित्सा अधिकारी नेहा साहू, हास्य कवि सफ़र जौनपुरी, कलाकार अरनव टाटा, तहसीलदार दिनेश उइके, स्टेट बैंक क्षेत्रीय अधिकारी ओम प्रकाश, चिकित्सा अधिकारी निलेश सिड्डाम, प्रीतम सिंह ठाकुर, प्रिवर सिंग ठाकुर, विजेंद्र सिंह दीक्षित, सुनील चौरागडे, महिला बाल विकास अधिकारी भावना कुमरे आदि अतिथिगण,  पत्रकार बंधु व हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में मध्य प्रदेश मीडिया संघ व साई स्पोर्ट्स एकेडमी सदस्य का मुख्य योगदान रहा।
और नया पुराने

Ads

Click on image to Read E-Paper

Read and Download Daily E-Paper (Free) Click Here👆

نموذج الاتصال