विज्ञापन लगवायें

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

1 / 6
2 / 6
3 / 6
4 / 6
5 / 6
6 / 6

भारतीय जनता पार्टी भारतीय संस्कृति, राष्ट्रवाद और विकासोन्मुखी राजनीति की पर्याय बनी : डा. आर.ए.वर्माभाजपा नेतृत्व देश को परम वैभव व विश्व गुरु बनाने के सपने को साकार करेगा : डा.आर.ए. वर्माभाजपा का 42 वां स्थापना दिवस जिला मुख्यालय, 26 मण्डल केन्द्रों व 2172 बूथों पर समारोह पूर्वक मनाया गया

भारतीय जनता पार्टी भारतीय संस्कृति, राष्ट्रवाद और विकासोन्मुखी राजनीति की पर्याय बनी : डा. आर.ए.वर्मा
भाजपा नेतृत्व देश को परम वैभव व विश्व गुरु बनाने के सपने को साकार करेगा : डा.आर.ए. वर्मा
भाजपा का 42 वां स्थापना दिवस जिला मुख्यालय, 26 मण्डल केन्द्रों व 2172 बूथों पर समारोह पूर्वक मनाया गया

मंडल ब्यूरो कर्मराज द्विवेदी



सुलतानपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को अपना 42 वां स्थापना दिवस जिला मुख्यालय 26 मण्डल केन्द्रों एवं 2172  बूथों पर ध्वजारोहण,शोभायात्रा एव विभिन्न कार्यक्रमों को आयोजित कर समारोहपूर्वक मनाया।इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों में पार्टी का झंडा लगाया। वही पयागीपुर स्थित जिला कार्यालय पर प्रातः9 बजे पार्टी का नया ध्वज जिलाध्यक्ष डा.आर.ए.वर्मा ने पार्टी पदाधिकारियों,वरिष्ठ नेताओं व जनप्रतिनिधियों की उपस्थित में फहराया।तत्पश्चात शोभायात्रा निकली और 10 बजे से जिला,नगर, मण्डल व बूथों पर एलईडी, टीवी,नमो एप एव अन्य इंटरनेट के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लाइव संबोधन सुना गया।भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए.वर्मा की अगुआई व नगर अध्यक्ष आकाश जायसवाल के संयोजन में भाजपाइयों ने नगर में स्थित डाॅ श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण अर्पित कर नमन किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। पार्टी के जिला कार्यालय पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए.वर्मा ने  भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्त्ताओं , पदाधिकारियों व शुभचिंतकों को पार्टी के 42 वें स्थापना दिवस की बधाई दी।उन्होंने कहा कि पार्टी के गौरवशाली यात्रा के आज 42 वर्ष पूरे हो रहे है।कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से भाजपा को न सिर्फ विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने का गौरव प्राप्त हुआ बल्कि यह भारतीय संस्कृति,राष्ट्रवाद और विकासोन्मुखी राजनीति का पर्याय बन चुकी है। उन्होंने कहा भाजपा नेतृत्व देश को परम वैभव पर पहुंचाने व विश्व गुरु बनाने के सपने को साकार करने में लगा हुआ है। उन्होंने आए हुए सभी लोगों का आभार प्रकट किया। पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ सीताशरण त्रिपाठी एवं जगजीत सिंह छंगू ने 
जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी की संघर्षो भरी यात्रा का विस्तार से वर्णन किया।गोष्ठी को लंभुआ विधायक सीताराम वर्मा व कादीपुर विधायक राजेश गौतम ने भी संबोधित किया और पार्टी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की बधाई दी।उन्होंने कहा 6 अप्रैल 1980 में भारतीय जनता पार्टी के गठन के बाद पहला अधिवेशन दिसंबर 1980 में मुंबई में हुआ था। इस अधिवेशन में भाजपा के पहले अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेयी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा।' 42 साल पहले की गई अटल जी की ये भविष्यवाणी आज सच साबित हुई है।गोष्ठी का संचालन कार्यक्रम के संयोजक महामंत्री विजय त्रिपाठी ने किया।भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि आज पार्टी का स्थापना दिवस सभी 26 मंडल केंद्रों. 2172 बूथों पर विभिन्न कार्यक्रमों को आयोजित कर समारोहपूर्वक मनाया गया।आज से ही पार्टी के माइक्रो डोनेशन कार्यक्रम की भी शुरुआत हुई। जिला कार्यालय पर उपस्थित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पार्टी फंड में 5 से लेकर 1000 रूपये तक ऑनलाइन दान किया।कार्यक्रम में पूर्व विधायक अर्जुन सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष गिरीश नारायण सिंह, सुमन सिंह,सांसद प्रतिनिधि रणजीत कुमार,जिला उपाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल, ज्ञान प्रकाश जायसवाल, आनन्द प्रकाश द्विवेदी, आलोक आर्या, सुनील वर्मा, जिला महामंत्री घनश्याम चौहान,धर्मेन्द्र कुमार,कृपाशंकर मिश्रा, राजेश पाण्डे, विवेक सिंह, मनोज कुमार मौर्या, शशीकांत पाण्डे, संजय सोमवंशी, श्याम बहादुर पाण्डे , प्रदीप शुक्ला, जगदीश चौरसिया, दिनेश श्रीवास्तव, कंचन कोरी, अरूण द्विवेदी, बाबी सिंह,जेपी.सिंह, अजय सिंह लीडर,एलके दूबे, गांधी सिंह,चन्दन नारायण सिंह, डा. रामजी गुप्ता, डॉ हीरालाल मिश्रा, गोविंद तिवारी टाड़ा,रेखा निषाद,काली सहाय पाठक,जया सिंह, अजादार हुसैन,दाबर खां,अखिलेश जायसवाल,अरूण सिंह, दिनेश चौरसिया,अतुल पाण्डे,संजय सिंह बबलू, इन्द्रदेव मिश्रा,दिनेश चौरसिया,रेनू सिंह, अजय पाण्डे,कलीम खां,अवंतिका तिवारी, वीरेंद्र भार्गव,ओम प्रकाश श्रीवास्तव,रीना जायसवाल,किन्नू तिवारी,आलोक पारोलिया,राजेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
और नया पुराने

Ads

Click on image to Read E-Paper

Read and Download Daily E-Paper (Free) Click Here👆

نموذج الاتصال