भारतीय किसान यूनियन के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश चौहान के गृह जनपद आगमन पर होगा जोरदार स्वागत

भारतीय किसान यूनियन के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश चौहान के गृह जनपद आगमन पर होगा जोरदार स्वागत

केएमबी सौरभ शुक्ला

फतेहपुर। विगत दिनों वरिष्ठ किसान नेता एवं किसान समस्याओं के समाधान हेतु अनवरत संघर्षरत रहने वाले किसानों के मसीहा राजेश चौहान की भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में ताजपोशी हुई है। भारतीय किसान यूनियन की बागडोर राजेश चौहान के हाथ मे आने से किसानों के मन मष्तिष्क में एक उम्मीद की किरण जगी है। किसान नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश चौहान की तरफ आशाभरी नजरों से देख रहा है कि राजेश चौहान के नेतृत्व में किसान समस्याओं का त्वरित निस्तारण होगा। विदित रहे कि राजेश चौहान का किसान नेता के रूप में किसान समस्याओं के निस्तारण के लिए संघर्ष करने का लगभग 3 दशक से अधिक का अनुभव है। यह भी उल्लेखनीय है कि भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के साथ काम करने का भी सौभाग्य भी राजेश चौहान को प्राप्त है। राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने के पश्चात राजेश चौहान का 20 मई 2022 दिन शुक्रवार को अपने गृह जनपद फतेहपुर में आगमन हो रहा है। जिले के हजारों की संख्या में किसान एवं कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष चौहान के जोरदार स्वागत के लिये पलके बिछाये बैठा है। हमारे प्रतिनिधि से बातचीत में फतेहपुर जिलाध्यक्ष एवं जिला महामंत्री ने बताया कि जिले का किसान राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रथम आगमन को लेकर खासा उत्साहित है और जनपद में राष्ट्रीय अध्यक्ष का फूल मालाओं से जबरदस्त स्वागत किया जायेगा। जिले के साथ प्रदेश एवं देश का किसान को भी नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष से बहुत अपेक्षायें हैं। उम्मीद है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश चौहान किसानों की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे एवं जल जंगल एवं जमीन का संरक्षण के साथ किसान समस्याओं का भी निस्तारण तेजी से होगा।
और नया पुराने

Ads

📺 KMB LIVE TV

Ads by Eonads

نموذج الاتصال