2

अनार सिंह उर्फ अन्नू बने भाकियू के मण्डल अध्यक्ष तो राजेश कुमार रावत बने जिलाध्यक्ष

अनार सिंह उर्फ अन्नू बने भाकियू के मण्डल अध्यक्ष तो राजेश कुमार रावत बने जिलाध्यक्ष

केएमबी ब्यूरो सौरभ शुक्ला

लखनऊ। भारतीय किसान यूनियन की एक आवश्यक बैठक लोकनिर्माण विभाग के डाक बंगले पर किसान समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रदेश अध्यक्ष हरिनाम सिंह वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। किसान पंचायत में जल जंगल जमीन के साथ किसानों के साथ हो रहे उत्पीड़न का मुद्दा विशेष रूप से छाया रहा।प्रशासन द्वारा किसानों के मुद्दे को प्राथमिकता ने देने का मुद्दा प्रमुखता से गूंजता रहा। पंचायत में जिला प्रशासन से अपेक्षा की गई कि प्रशासन किसानो की समस्याओं को गम्भीरतापूर्वक लेकर उसका त्वरित निस्तारण करें अन्यथा की स्थिति में किसान लामबंद आंदोलन को मजबूर होगा जिसका सम्पूर्ण उत्तरदायित्व प्रशासन पर होगा। पंचायत में संगठन के विस्तार पर प्रदेश अध्यक्ष हरिनाम ने अपनी कार्ययोजना प्रस्तुत की। संगठन की मजबूती पर बल देते हुए प्रदेश अध्यक्ष द्वारा अनार सिंह को लखनऊ मण्डल का मण्डल अध्यक्ष, राजेश कुमार रावत को लखनऊ जिले का जिलाध्यक्ष, मनीष पटेल उर्फ काका को लखनऊ का युवा जिलाध्यक्ष, मो0 फहीम सिद्दीकी को महानगर अध्यक्ष घोषित किया गया। सभी पदाधिकारियों से अपेक्षा की गई कि संगठन के विस्तार हेतु अपने-अपने कार्य क्षेत्र में लग जाये।
expr:data-identifier='data:post.id'

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

7


8


 

6