विज्ञापन लगवायें

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

1 / 6
2 / 6
3 / 6
4 / 6
5 / 6
6 / 6

तालाब स्वच्छता से जल प्रदूषण पर रोकथाम- विजय लक्ष्मी

के एम बी ब्यूरो सुधीर राय




👉 तालाब स्वच्छता से जल प्रदूषण पर रोकथाम- विजय लक्ष्मी

👉 पौधरोपण अभियान में भाग ले किसान- डॉ शलभ मणि*

👉 किसान मोर्चा ने जनपद में 16 जगहों पर किया आयोजन

भाजपा किसान मोर्चा देवरिया द्वारा केंद्र सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर तालाब स्वच्छ्ता/पौधरोपण और किसान सम्मान/किसान संवाद कार्यक्रम का आयोजन जनपद देवरिया में विधानसभा वार कुल 16 जगहों पर किया गया।

भाजपा किसान मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में तालाब स्वच्छ्ता के साथ किसान भाइयों से संवाद करके 525 प्रगतिशील किसानों को पौधा देकर सम्मानित करने के साथ ही 1500 से ऊपर पौधों को लगाया गया।

तालाब स्वच्छता के दौरान तालाबो के अंदर उगे हुए जलीय पौधों और कचरों को बाहर निकाला गया और तालाब के किनारे पीपल के पौधौ को लगाया गया।

देवरिया विधानसभा के देवरही मन्दिर प्रांगण में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उत्तरप्रदेश सरकार की मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा कि तालाब स्वच्छता हम सभी की जिम्मेदारी है, तालाब स्वच्छता से जल प्रदूषण पर रोकथाम होगी।

        सदर विधायक डॉ शलभ मणि ने कहा कि हमारे पूर्वजों के द्वारा संरक्षित किये गए वन क्षेत्र का लाभ आज हम सभी को मिल रहा है, हम सभी को भी पौधरोपण करके उसको संरक्षित करना चाहिए जिससे आने वाली पीढियां उसका लाभ ले सके।

      नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा द्वारा जनपद में तालाब स्वच्छता का कार्यक्रम अत्यंत सराहनीय है, सभी को इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।

                जिलाध्यक्ष भाजपा अन्तर्यामी सिंह ने  देवरही माता मंदिर प्रांगण के तालाब के किनारे पीपल के पौधा लगाते हुए कहा की पीपल के वृक्ष का धार्मिक महत्व है, यह भरपूर आक्सीजन भी देता है, जिससे इसको जीवनदायनी भी कहा गया है।

भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने उपस्थित अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए कार्यक्रम के सभी संयोजको को धन्यवाद दिया।

भाजपा किसान मोर्चा द्वारा देवरिया विधानसभा के देवरही माता मंदिर, सकरापार, भरथी पिपरा बरहज विधानसभा के चतुरी और बैरौना, रामपुर कारखाना विधानसभा के नागभार और रुपई, सलेमपुर विधानसभा के चुरिया नदौली और बावनपाली बाँसदेव, भाटपाररानी विधानसभा के कड़सरवा बुजुर्ग और कुकुरघांटी, रुद्रपुर विधानसभा के भगवान मांझा, पुरुषोतिमा और कोरवा, पथरदेवा विधानसभा के गौरा बनकट और बघउचघाट में कार्यक्रम आयोजित किया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा संजय तिवारी,जिला मीडिया प्रभारी भाजपा अम्बिकेश पांडेय, रामदास मिश्र,अमरनाथ सिंह,भूपेंद्र सिंह, मुकेश राय, हरीश त्रिपाठी, काशीपति शुक्ल, राजेश कुशवाहा, रविंद्र रॉय उर्फ कुँवर ,नीरज शाही बैरौना, हृदयालाल शर्मा,कंचन सिंह,अमित सिंह, संगमलाल कन्नौजिया, रितेश शर्मा, नसीम मंसूरी, रजनीकांत सिंह,भगवान यादव, सत्यप्रकाश सिंह, दिनेश गुप्ता, कमलेश मौर्य के 

साथ किसान मोर्चा के पदाधिकारी भाजपा नेता और सैकड़ो की संख्या में किसान उपस्थित रहें।




और नया पुराने

Ads

Click on image to Read E-Paper

Read and Download Daily E-Paper (Free) Click Here👆

نموذج الاتصال