विज्ञापन लगवायें

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

1 / 6
2 / 6
3 / 6
4 / 6
5 / 6
6 / 6

जजों के ट्रांसफर से न्यायिक अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में हुआ बड़ा फेरबदल, बदलाव से काफी समय से रिक्त चल रही कुछ अदालतों पर भी शुरू हुआ कामकाज

जजों के ट्रांसफर से न्यायिक अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में हुआ बड़ा फेरबदल, बदलाव से काफी समय से रिक्त चल रही कुछ अदालतों पर भी शुरू हुआ कामकाज

केएमबी ब्यूरो रुक्सार अहमद

सुलतानपुर। हाईकोर्ट के निर्देशन में ट्रांसफर व नई तैनाती होने की वजह से कई जजों के कार्यक्षेत्र में हुआ बदलाव। काफी समय से रिक्त चल रही कुछ अदालतों पर भी न्यायिक अधिकारियों की तैनाती होने से कामकाज शुरू। ऐसी अदालतों पर पैरवी के लिए अधिवक्ता व वादकारी हो जाये सतर्क। अब लखनऊ से ट्रांसफर होकर आये जज अगस्त कुमार तिवारी को रिक्त चल रही एडीजे पंचम कोर्ट की मिली जिम्मेदारी। वहीं लखनऊ से ही सुलतानपुर के लिए ट्रांसफर हुए जज राम विलास प्रसाद को एडीजे सप्तम कोर्ट की मिली जिम्मेदारी। बाराबंकी जिले से ट्रांसफर फैमिली कोर्ट जज श्रीमती एकता वर्मा को एडीजे त्रयोदश कोर्ट की मिली जिम्मेदारी। वहीं सुलतानपुर में पहले से ही तैनात एडीजे दशम अंकुर शर्मा को फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट प्रथम/एडीजे (महिला अपराध) की मिली जिम्मेदारी,एडीजे दशम की कोर्ट हुई रिक्त। वहीं एडीजे त्रयोदश रहे अभिषेक सिन्हा को एफटीसी द्वितीय नीलिमा सिंह के स्थान पर मिली नई जिम्मेदारी।एफटीसी द्वितीय रही नीलिमा सिंह को अपर प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय चतुर्थ कोर्ट की मिली जिम्मेदारी। वहीं एडीजे चतुर्दश रही मधु गुप्ता को अपर प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय तृतीय कोर्ट की मिली जिम्मेदारी, रिक्त हुई एडीजे चतुर्दश की कोर्ट। बिजनौर से ट्रांसफर होकर आई सिविल जज सीनियर डिविजन श्रीमती रचना को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) कोर्ट की मिली जिम्मेदारी। सीजेएम रही किरन गोंड को सिविल जज (सीनियर डिवीजन) कोर्ट की मिली जिम्मेदारी। सिविल जज (सीनियर डिवीजन) रही सपना त्रिपाठी को किशोर न्याय बोर्ड के न्यायाधीश/एसीजेएम प्रथम बटेश्वर कुमार के स्थान पर मिली जिम्मेदारी। न्यायाधीश बटेश्वर कुमार को बनाया गया सुलतानपुर विधिक प्राधिकरण का सचिव। वहीं फर्रुखाबाद जिले से सुलतानपुर जिले में ट्रांसफर होकर आई सुश्री निधि यादव को रिक्त चल रही अपर सिविल जज(जूनियर डिवीजन) कोर्ट नम्बर-26 की मिली जिम्मेदारी। वहीं बदांयू जिले से ट्रांसफर होकर आई आंचल अधाना को सुलतानपुर जिले में अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन) कोर्ट नम्बर-38 की मिली जिम्मेदारी। वहीं ट्रांसफर होकर आई सुश्री पोमेला श्रीवास्तव की न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट नम्बर-23 की मिली जिम्मेदारी। वहीं गोंडा से ट्रांसफर होकर आई सुश्री शालीन मिश्रा को सुलतानपुर में सिविल जज (जूनियर डिवीजन) दक्षिणी कोर्ट नम्बर-24 की मिली जिम्मेदारी। न्यायिक अधिकारी अमित सिंह को सीतापुर से सुलतानपुर में सिविल जज (जूनियर डिवीजन) उत्तरी कोर्ट नम्बर-25 की मिली जिम्मेदारी। बदांयू से ट्रांसफर होकर आईं अंकिता सिंह को सुलतानपुर में अपर सिविल जज(जूनियर डिवीजन) कोर्ट नम्बर-31 की मिली जिम्मेदारी। सुलतानपुर में तैनात रही अपर सिविल जज-जूनियर डिवीजन वृषाली गुप्ता को एफटीसी (घरेलू हिंसा कोर्ट)/सिविल जज कोर्ट की मिली जिम्मेदारी। वहीं न्यायाधीश अमर प्रसाद को स्पेशल मजिस्ट्रेट घरेलू हिंसा कोर्ट से हटाकर सिविल जज -मुसाफिरखाना कोर्ट की मिली जिम्मेदारी। वहीं बहराइच जिले से सुलतानपुर जिले में ट्रांसफर न्यायाधीश नमितेश गुप्ता को सिविल जज -कादीपुर कोर्ट की मिली जिम्मेदारी।
और नया पुराने

Ads

Click on image to Read E-Paper

Read and Download Daily E-Paper (Free) Click Here👆

نموذج الاتصال