अनवरत चल रहा है भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) का सदस्यता अभियान

अनवरत चल रहा है भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) का सदस्यता अभियान

केएमबी गणेश तिवारी

सुल्तानपुर। किसान समस्याओं के त्वरित निस्तारण एवं संगठन के गांव-गांव विस्तार हेतु भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ‌की एक पंचायत का आयोजन विकास खंड अखंड नगर के प्रांगण में सूरज सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती पर विशेष बल देते हुए उपस्थित संगठन के जिलाध्यक्ष दिनेश प्रसाद सिंह ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर किसानों को संगठन की सदस्यता अभियान चलाकर दिलाया जाए। यदि संगठन मजबूत होगा तो किसान मजबूत होगा। किसानों की समस्याओं को लेकर शीघ्र ही जिला मुख्यालय पर एक बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा। पंचायत में उप जिलाधिकारी कादीपुर को संबोधित 5 सूत्री मांगपत्र खंड विकास अधिकारी अखंड नगर सौंपा गया। मांगपत्र के माध्यम से मांग की गई कि राजस्व व बिजली विभाग की व्यवस्था अबिलम्ब दुरुस्त किये जाने के साथ शारदा सहायक खंड सोलह के अंतर्गत माइनरों की सफाई तत्काल कराई जाए। किसान पंचायत में प्रमुख रूप से रमेश चंद्र सिंह, कर्मराज द्विवेदी, रामनरेश, राजकिशोर मिश्र, सुनील कुमार, पंकज दुबे, इसरार खान, डॉक्टर विश्वकर्मा, जगराम, जगदीश बिंद, पुष्पा, दिलीप बर्मा के साथ भारी संख्या में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
और नया पुराने

Ads

📺 KMB LIVE TV

Ads by Eonads

نموذج الاتصال