विज्ञापन लगवायें

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

1 / 6
2 / 6
3 / 6
4 / 6
5 / 6
6 / 6

गौ पूजन का पौराणिक महत्व है- राजेन्द्र

के एम बी ब्यूरो 

सुधीर राय 







 भाजपा किसान मोर्चा ने किया गौ पूजन कार्यक्रम

गौ आधारित प्राकृतिक खेती को जागरूक करेगा किसान मोर्चा- पवन मिश्र

भाजपा किसान मोर्चा देवरिया द्वारा श्री कृष्णजन्माष्टमी के अवसर पर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से अगले 25 वर्ष के अमृत काल के अंतर्गत लिये जाने वाले पंच प्रण में "विरासत पर गर्व" के अंतर्गत गौ आधारित प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिये गौ पूजन कार्यक्रम का आयोजन जनपद के सभी विधानसभाओं में किया गया।

देवरिया विधानसभा के अंतर्गत देवरिया नगर के पिजरा पोल गौशाला में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा जिला कोषाध्यक्ष राजेन्द्र मल्ल ने कहा कि गौ पूजन का पौराणिक महत्व है, पुराणों में कहा गया है,गाय  के शरीर में 36 करोड़ देवी देवताओं का वास होता है। गाय मनुष्य के लिये जीवनदायिनी है ,इसलिये गाय को माता का दर्जा दिया गया है।

भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि रासायनिक उर्वरकों के कारण मिट्टी की उत्पादकता घटती जा रही है, और केमिकल युक्त फसलों के पैदावार के कारण मनुष्य दिन-प्रतिदिन बीमारियों की चपेट में आ रहा है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की मिट्टी की उत्पादकता को बढ़ाने और देश की जनता स्वस्थ रहे इसके लिये गौ आधारित प्राकृतिक खेती पर जोर दिया है, और किसान भाइयों से प्राकृतिक खेती करने का आहवाहन किया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा देवरिया द्वारा गौ आधारित प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिये आज जनपद देवरिया के सभी विधानसभाओं में किसान मोर्चा पदाधिकारियो द्वारा गौ पालकों के यहाँ जाकर गौ पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

देवरिया विधानसभा में गौ पूजन कार्यक्रम के संयोजक नागेन्द्र सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों के प्रति आभार जताया।

गौ पूजन का कार्यक्रम पथरदेवा विधानसभा में प्रवीण तिवारी और ध्रुवदेव शाही के नेतृत्व में, भाटपाररानी विधानसभा में हृदयालाल शर्मा के नेतृत्व में, सलेमपुर में रजनीकांत सिंह के , बरहज में रितेश शर्मा के नेतृत्व में , रामपुर कारखाना में रमेश यादव के नेतृत्व में, रुद्रपुर विधानसभा में भगवान यादव और हरीनारायण सिंह के नेतृत्व में किसान मोर्चा कार्यकर्ताओ ने गौ पूजन कार्यक्रम में गौ माता को माला पहनाकर, तिलक लगाकर  गुड़ , चना, गेंहू , हरी सब्जी खिलाकर उनकी आरती उतारा।

इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला मीडिया प्रभारी भाजपा अम्बिकेश पांडेय , भाजपा नेता एडवोकेट अमित कुमार दुबे, जिला महामंत्री किसान मोर्चा राजेश कुशवाहा, मण्डल अध्यक्ष अरुण मिश्र, शुभम मणि त्रिपाठी, राहुल शास्त्री, गोलू यादव , सत्यम यादव उपस्थित रहे।

और नया पुराने

Ads

Click on image to Read E-Paper

Read and Download Daily E-Paper (Free) Click Here👆

نموذج الاتصال