केवलारी नगर में प्रथम आगमन पर प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा का हुआ भव्य स्वागत

केवलारी नगर में प्रथम आगमन पर प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा का हुआ भव्य स्वागत

विधायक राकेश पाल सिंह एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश अध्यक्ष ने किया वृक्षारोपण

केएमबी नीरज डेहरिया

केवलारी सिवनी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा का अल्प समय के लिए केवलारी आगमन हुआ जिसमें केवलारी विधायक राकेश पाल सिंह ने नैनपुर से प्रदेश अध्यक्ष की अगवानी की एवं सिवनी मंडला रोड पर वेनगंगा पुल से भारतीय जनता युवा मोर्चा के सैकड़ों  कार्यकर्ताओं ने अगवानी करते हुए वाहन रैली के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा को नगर प्रवेश कराया। युवा मोर्चा के नेतृत्व में सैंट नॉरबर्ट स्कूल में युवा मोर्चा मंडल केवलारी द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ने शिरकत करते हुए युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं के साथ पौधारोपण किया। भारतीय जनता पार्टी केवलारी मंडल केवलारी के द्वारा चांदनी चौक केवलारी के भव्य मंच पर मंडल अध्यक्ष सचिन अवधिया के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा का केवलारी विधायक राकेश पाल सिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष  आलोक दुबे, भाजपा प्रभारी सदानंद गौतम, जनपद अध्यक्ष रणजीत ठाकुर, मंडल अध्यक्ष सचिन अवधिया, श्रीराम ठाकुर, नवल श्रीवास्तव, केवलारी नगर परिषद उपाध्यक्ष शिव चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा मुकेश बघेल, प्रमोद राय, संजय उईके, कृष्ण कांत ठाकुर, योगेश चंद्रवंशी, रामेश राय, नीरज रानू ठाकुर पार्षद, प्रवीण दुबे एवं कार्यकर्ताओ के द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया गया।
और नया पुराने

Ads

📺 KMB LIVE TV

Ads by Eonads

نموذج الاتصال