प्रदेश मीडिया संघ ने शाल एवं श्रीफल से देकर ‌सेवानिवृत शिक्षक को दी भावभीनी विदाई

प्रदेश मीडिया संघ ने शाल एवं श्रीफल से देकर ‌सेवानिवृत शिक्षक को दी भावभीनी विदाई

केएमबी श्रावण कामड़े

बिछुआ। नगर के शासकीय बालक माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को विदाई समारोह आयोजित कर विद्यालय के सेवानिवृत्त प्राध्यापक अशोक वर्मा को विदाई दी गई। विदाई समारोह में मध्य प्रदेश मीडिया संघ के ब्लॉक अध्यक्ष श्रावण कामडे, हेमराज मांडेकर ने भी शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षकों ने भावपूर्ण शब्दों में उनके कार्यों को स्मरण करते हुए अश्रुपूरित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत में संजय सोनी ने मंचासीन अधिकारियों को परिचय कराया उसके बाद वातावरण करूण भाव से भर गया। विदाई समारोह में अशोक वर्मा की कर्मठता, त्याग, लता, सरल सह स्वभाव, सदैव प्रसन्न दिखना कभी क्रोध न करना जैसे प्रशंसनीय कार्यों को याद किया गया। साथ ही समाज में उनकी विशिष्ट पहचान है। कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ ने साल श्रीफल देकर उन्हें सम्मानित किया।उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य सीके दूबे ने वर्मा के द्वारा विद्यालय में किये गये कार्य की प्रसंशा की। कार्यक्रम में उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य सीके दूबे, आरके मालवीय, जयदेव पराड़कर जयदेव कड़वे, सरला उईके, समूह संचालक सकून प्रजापति एवं समस्त स्टाफ व मिडिया कर्मी  मौजूद थे।
और नया पुराने

Ads

📺 KMB LIVE TV

Ads by Eonads

نموذج الاتصال