केएमबी न्यूज़ की खबर का दिखा असर, दिव्यांग जैशराज को मिली ट्राई साइकिल

केएमबी न्यूज़ की खबर का दिखा असर, दिव्यांग जैशराज को मिली ट्राई साइकिल

केएमबी रुखसार अहमद
सुलतानपुर। उप मुख्यमंत्री, उ0प्र0 केशव प्रसाद मौर्य के सुलतानपुर में 15 सितम्बर, 2022 को जिले के एक दिवसीय दौरे पर थे। कलेक्ट्रेट गेट पर सुरक्षा के मद्देनज़र पुलिस तथा मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगी हुई थी। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के जिले में आगमन की सूचना पर दिव्यांग जैसराज ट्राई साइकिल के लिए उप मुख्यमंत्री से मिलना चाहता था लेकिन कलेक्ट्रेट गेट पर तैनात पुलिसकर्मियों ने दिव्यांग जैसराज को जबरन एक किनारे बैठा दियाथा जिसके बाबत केएमबी न्यूज़ ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। केएमबी न्यूज़ की खबर को संज्ञान में लेते हुए उपमुख्यमंत्री द्वारा तत्काल दिव्यांग जैसराज की हर संभव मदद का संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया। उप मुख्यमंत्री द्वारा दिव्यांग जैशराज की तत्काल मदद करने के निर्देश ज़िला प्रशासन को दिये गये। निर्देश के क्रम में 16 सितम्बर 2022 को जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी द्वारा दिव्यांग जैसराज को ट्राई साइकिल प्रदान कर दी गयी है। साथ ही अन्य सुविधाएं देने के लिए भी उनका पंजीयन भी विकास भवन से ही करवा दिया है। उप मुख्यमंत्री ने कहा है कि सभी दिव्यांग जनों को सरकार द्वारा अनुमन्य सुविधाएं हर हाल में उपलब्ध करायी जायेंगी।दिव्यांग जनों के लिए सरकार द्वारा अनेकानेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। किसी भी योजना का लाभ लेने से दिव्यांग व्यक्ति वंचित नहीं रहने पायेंगे।
और नया पुराने

Ads

विज्ञापन लगवायें

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

1 / 7
2 / 7
3 / 7
4 / 7
5 / 7
6 / 7
7 / 7

Ads

نموذج الاتصال