गोमती नदी में बहता शव स्थानीय निवासियों में बना है चर्चा का विषय

गोमती नदी में बहता शव स्थानीय निवासियों में बना है चर्चा का विषय

केएमबी रूकसार अहमद 
सुल्तानपुर। गोमती नदी में बहते अज्ञात शव को देख स्थानीय निवासियों में चर्चा का विषय बन गया और लोग तरह-तरह की चर्चा में मशगूल दिखे। अज्ञात शव के गोमती नदी में बहने की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। स्थानीय निवासियों के अनुसार धनपतगंज थाना क्षेत्र के नौगवातीर गांव के पास गोमती नदी में अज्ञात व्यक्ति का शव बहता देखा गया। ग्रामवासियों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर नौगवांतीर पुल पर सीओ बल्दीराय राजाराम चौधरी व प्रभारी निरीक्षक धनपतगंज श्रीराम पांडेय पहुंच गए लेकिन तेज बहाव के चलते शव आगे की ओर बढ़ गया। शव बह जाने की सूचना पर कुड़वार पुलिस ने मोर्चा संभाला। प्रभारी निरीक्षक कुड़वार सन्दीप राय से इस संदर्भ में वार्ता की तो उन्होंने ने बताया कि शव को निकलवाने के लिए नदी के किनारे पुलिस कर्मियों को लगाया गया था लेकिन शव का पता नहीं चल सका है। नदी का बहाव तेज होने के कारण शव नदी की धारा में बह गया। शव की की सघनता से तलाश की गई लेकिन नदी का बहाव तेज होने के कारण शव को बरामद नही किया जा सका।
और नया पुराने

Ads

📺 KMB LIVE TV

Ads by Eonads

نموذج الاتصال