विज्ञापन लगवायें

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

1 / 6
2 / 6
3 / 6
4 / 6
5 / 6
6 / 6

संदिग्ध परिस्थितियों में झाड़ियों में मिला शव पुलिस जांच पड़ताल में लगी

संदिग्ध परिस्थितियों में झाड़ियों में मिला शव पुलिस जांच पड़ताल में लगी 

केएमबी ऋतिक मिश्रा

सुल्तानपुर।में युवक की संदिग्ध परिस्थितयों में घर से 200 मीटर दूर जंगल में शव मिलने से हड़कंप मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेजा है। मृतक युवक भट्टे पर मजदूरी करता था। उसके गले पर निशान भी पाया गया है, जिससे परिजन हत्या कर शव को फेके जाने की आशंका जता रहे हैं। 
घटना जिले के कुड़वार थाना अंतर्गत भंडरा गांव की है। गांव निवासी भोंदू (20) पुत्र स्व. निरहू रोज की तरह भट्टे पर मजदूरी करने के लिए घर से निकला था। करीब 3 घंटे बाद परिवारीजनों को सूचना मिली की जंगल में उसका शव पाया गया है। उधर स्थानीय लोगो ने शव की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
बताया जा रहा है कि मृतक के गले पर निशान मिला है। साथ ही घटना स्थल से गले में बांधा जाने वाला पट्टा भी मिला है जिसे पुलिस साथ ले गई है। स्थलीय निरीक्षण में महिलाएं पैर में जो बिछिया पहनती हैं वो भी पाई गई है। ऐसे में शक की सुई प्रेम प्रसंग की ओर जा रही है। वैसे पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। थानाध्यक्ष संदीप राय ने कहा मृतक के भाई सुनील ने तहरीर दी है विधिक कार्रवाई की जा रही है। 
बताया जा रहा है कि मृतक ने कल मुंबई का टिकट करा रखा था वो वहां जाकर मजदूरी करने वाला था। ये भी जानकारी मिली है कि करीब पांच महीने मृतक के पिता की मौत हुई है जबकि 3 वर्ष पूर्व उसकी मां की भी मौत हो चुकी है। मृतक चार भाई दो बहन है। एक बहन की शादी भी हुई है।
और नया पुराने

Ads

Click on image to Read E-Paper

Read and Download Daily E-Paper (Free) Click Here👆

نموذج الاتصال