दबोचे गए बीटेक छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के दोनों आरोपी

दबोचे गए बीटेक छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के दोनों आरोपी

केएमबी रूकसार अहमद

सुल्तानपुर। बीती 7 अगस्त को इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही छात्रा जो लखनऊ से अपने घर आ रही थी, के साथ घर छोड़ने के बहाने बोलेरो चालक एवं उसके सहयोगी ने छात्रा को सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। दुष्कर्म के बाद में दरिंदे छात्रा को अकेला छोड़ फरार हो गए। छात्रा ने दुष्कर्म की घटना से परिजनों को अवगत कराया और कोतवाली जयसिंहपुर में इस मामले की एफआईआर दर्ज हुई। विवेचना में जुटी पुलिस को बीटेक छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में बड़ी सफलता मिली। पुलिस को दुष्कर्म के दोनों आरोपियों सूरज पांडेय एवं रंजित उपाध्याय को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। पुलिस तस्करी के आरोपी रंजीत उपाध्याय को घटनास्थल पर ले गई जहां पर रंजीत उपाध्याय ने पुलिस टीम पर गोली चला दी पुलिस ने भी बचाव में गोली चलाई जिससे रंजीत उपाध्याय घायल हो गया। घायल रंजीत उपाध्याय को इलाज के लिये सीएचसी में कराया गया भर्ती। बीते 7 अक्टूबर को ट्रेन से उतरी थी बीटेक छात्रा। लिफ्ट देने के बहाने दोनो ने दिया था छात्रा के साथ गैंग रेप। स्कोर्पियो गाड़ी के रजिस्ट्रेशन के आधार पर पुलिस ने किया बदमाशों को गिरफ्तार। पुलिस ने स्कोर्पियो गाड़ी, अवैध तमंचा और डिजिटल साक्ष्य भी बरामद किया।
और नया पुराने

Ads

📺 KMB LIVE TV

Ads by Eonads

نموذج الاتصال