विज्ञापन लगवायें

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

1 / 6
2 / 6
3 / 6
4 / 6
5 / 6
6 / 6

जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान में 107 प्राप्त शिकायतों में से 02 का मौके पर निस्तारण

जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान में 107 प्राप्त शिकायतों में से 02 का मौके पर निस्तारण

केएमबी रुखसार अहमद
सुलतानपुर। शासन के निर्देशानुसार तहसील बल्दीराय सभागार में माह नवम्बर के तृतीय शनिवार को जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी द्वारा जन शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुनकर उसका निस्तारण सम्बन्धित अधिकारियों को ससमय गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराने के निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा है कि जन शिकायतों का निस्तारण अधिकारीगण प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण ढंग से करते हुए शिकायतकर्ता को पूर्णरूप से संतुष्ट किया जाये। उन्होंने कहा कि जो शिकायत भूमि विवाद से सम्बन्धित है उसमें राजस्व व पुलिस विभाग संयुक्त रूप से मौके का निरीक्षण कर निस्तारित करें। जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 107 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें राजस्व विभाग के 69, पुलिस विभाग के 19, विकास विभाग 09, आपूर्ति विभाग 01 तथा अन्य विभागों 07 प्रार्थना पत्र हुए, जिनमें से मौके पर 02 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा मौके पर किया गया। अवशेष 105 प्रार्थना पत्र सम्बन्धित विभाग को निस्तारण हेतु भेजे जाने का निर्देश डीएम ने उप जिलाधिकारी बल्दीराय को दिया। इसी प्रकार अन्य समस्त तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कर जन शिकायतें सुनी गयी और सम्बन्धित तहसील स्तरीय अधिकारियों द्वारा निस्तारित किए  गये। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 डी0के0 त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी बल्दीराय महेन्द्र श्रीवास्तव, तहसीलदार बल्दीराय, पुलिस क्षेत्राधिकारी बल्दीराय सहित अन्य विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
और नया पुराने

Ads

Click on image to Read E-Paper

Read and Download Daily E-Paper (Free) Click Here👆

نموذج الاتصال