विज्ञापन लगवायें

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

1 / 6
2 / 6
3 / 6
4 / 6
5 / 6
6 / 6

राजकीय पॉलिटेक्निक केनौरा में संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित हुए विविध कार्यक्रम

राजकीय पॉलिटेक्निक केनौरा में संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित हुए विविध कार्यक्रम

केएमबी मोहम्मद अफसर

सुल्तानपुर। भदैया विकास खण्ड के कनौरा ग्राम में स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक केनौरा सुल्तानपुर में संविधान दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत सर्वप्रथम संस्था के प्रधानाचार्य  राजबहादुर सिंह के द्वारा संस्था के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों तथा समस्त स्टाफ को संविधान की गरिमा और सतत पालन की सपथ दिलाई गई। तत्पश्चात संस्था की साफ सफाई तथा प्रभातफेरी निकली गई। प्राचार्य राज बहादुर सिंह की अध्यक्षता में संस्था में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया, छात्रों के द्वारा वाद-विवाद प्रतियोगिता के लिए वर्तमान समय को देखते हुए बहुत ही मार्गदर्शक और प्रेरणादायक विषयों का चयन किया गया जो कि निम्नवत हैं: 1- हमारी आबादी गरीबी का कारण नहीं, बल्कि एक संपत्ति, एक साधन है।2- क्या भारत विश्व गुरु बनने के पथ पर अग्रसर है। 3- क्या विश्व शांति प्राप्त करने के लिए परमाणु निरस्त्रीकरण अनिवार्य है। वाद विवाद प्रतियोगिता में संस्था के निम्न छात्रों ऋषभ सिंह, रजनीश यादव, कोमल सिंह, आर्यन यादव, सादिक खान, विकाश बरनवाल, आनन्द कुमार राम, सलमान, हुमा मिर्जा, आकाश त्रिपाठी का प्रदर्शन अत्यंत सराहनीय रहा है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सिविल अध्यक्ष नन्द लाल यादव, अशोक कुमार, यान्त्रिक अध्यक्ष हरिओम मौर्य, डॉ अंकित सरोज, पुष्कर सिंह, विद्युत अध्यक्ष सत्यम प्रकाश, राघवेंद्र वर्मा, जगदम्बा प्रसाद, डॉ राहुल सिंह, देवेन्द्र कुमार शुक्ल, राम प्रतिज्ञा, राकेश पाल, चंदन विश्वकर्मा, चम्पावती, डॉ देवेन्द्र कुमार शुक्ल, गोपिकान्त तिवारी, ऋषभ सिंह, सुजीता यादव, लक्ष्मी देवी, दीपचंद, महेश कुमार, अरुण पांडेय, ओम प्रकाश भारती, श्याम कुमार, बब्लू यादव, संतोष गुप्ता, आदर्श पांडेय, विजय यादव, विजय कनौजिया, दीपचंद, भरतपाल, शशांक मिश्र, सौरभ तिवारी, मनोज सिंह, अमित वर्मा, चंदन यादव, सुरेश, राजेश मौर्या आदि लोग मौजूद रहे।
और नया पुराने

Ads

Click on image to Read E-Paper

Read and Download Daily E-Paper (Free) Click Here👆

نموذج الاتصال