विज्ञापन लगवायें

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

1 / 6
2 / 6
3 / 6
4 / 6
5 / 6
6 / 6

प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में प्रयागराज प्रांत की प्रादेशिक यात्रा संपन्न

प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में प्रयागराज प्रांत की प्रादेशिक यात्रा संपन्न

केएमबी रूकसार अहमद

सुल्तानपुर। 15 दिसंबर 2022 को पूर्व मंत्री प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में प्रयागराज प्रान्त की प्रादेशिक यात्रा संपन्न हुई। प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में हुई यात्रा में प्रमुख रूप से पूर्व एमएलसी दीपक सिंह, राष्ट्रीय सचिव वीपी सिंह, पूर्व मंत्री मोईद अहमद, पूर्व मुख्यमंत्री के सुपुत्र प्रमोद मिश्रा, पूर्व विधायक श्रीनारायण मिश्रा, प्रदेश महासचिव विवेकानंद पाठक, प्रदेश सचिव मो०अनीस खां, जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा, शहर अध्यक्ष नौशाद हुसैन, वरिष्ठ कांग्रेस नेता लाल पद्माकर सिंह की अगुआई में यात्रा का शुभारम्भ गभड़िया स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल से झंडारोहण कर सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद 100 मीटर तिरंगा लेकर गभड़िया पुल होते हुए, सर्वप्रथम जीशान अहमद ने स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष वरुण मिश्रा एवं युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव शकील अंसारी ने सरदार भगत सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। ओपी शर्मा ने चंद्र शेखर आजाद एवं डा० राम मनोहर लोहिया की प्रतिमा पर, दिनेश मिश्र ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर, सुब्रत सिंह सनी एवं योगेश सिंह ने पंडित राम नरेश त्रिपाठी की प्रतिमा पर, शहर अध्यक्ष नौशाद हुसैन ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा पर, मनोज शुक्ला, कामरान जफर, संजय श्रीवास्तव कप्तान इन सभी ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जगह जगह यात्रा का स्वागत करते हुए महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कराया। यात्रा का समापन राजीव गांधी की प्रतिमा के पास तिकोनिया पार्क में आयोजित हरीश त्रिपाठी के संचालन अजय राय, दीपक सिंह, प्रमोद मिश्रा के अलावा प्रत्याशी रहे  फिरोज अहमद, विनय विक्रम सिंह, बीएम यादव, निक्लेश सरोज, राजेश तिवारी, प्रदेश सचिव राहुल त्रिपाठी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ओपी चौधरी, वरिष्ठ नेता हौसला भीम, पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्रा विजय श्रीवास्तव के संबोधन के बाद सभा की समाप्ति हुई। कार्यक्रम में पदयात्रा के दौरान जनपद सुल्तानपुर कांग्रेस के पदाधिकारियों, फ्रंटल एवं प्रकोष्ठ संगठन के जिलाध्यक्ष एवं उनकी कमेटी, वरिष्ठ नेताओं कांग्रेसजनों के अलावा हजार की संख्या में जन समर्थन एवं अन्य जनपद से आए यात्रियों का समर्थन किया। शहर के व्यापारी एवं अल्पसंख्यकों में काफी उत्साह रहा एवं अपने अपने छतों से पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।यात्रा के रात्रि विश्राम के स्थान की देखभाल वरिष्ठ नेता लाल पद्माकर सिंह, पवन मिश्रा काटावां, ओम प्रकाश चौटाला के द्वारा किया गया।
और नया पुराने

Ads

Click on image to Read E-Paper

Read and Download Daily E-Paper (Free) Click Here👆

نموذج الاتصال