एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह विधायक विनोद सिंह पहुंचे दुबेपुर ब्लाक एवं जाना आंदोलनरत प्रधानों का दर्द

एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह विधायक विनोद सिंह पहुंचे दुबेपुर ब्लाक एवं जाना आंदोलनरत प्रधानों का दर्द

केएमबी रूकसार अहमद

सुल्तानपुर। ब्लॉक मुख्यालय दूबेपुर पर ग्राम प्रधानों का खंड विकास अधिकारी के खिलाफ आंदोलन तीसरे दिन भी जारी है। ग्राम प्रधान वीडियो के स्थानांतरण से कम पर धरना समाप्त करने को तैयार नहीं दिख रहे हैं। इस दौरान प्रधानों के आंदोलन की सूचना पर दूबेपुर ब्लांक स्थित प्रधानों के प्रदर्शन स्थल पर पूर्व मंत्री एवं विधायक विनोद सिंह और एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह पहुंचे। विधायक द्वय ने ब्लाक प्रधान संघ अध्यक्ष नागेंद्र प्रताप सिंह और कटावां प्रधान रिंकू सिंह के साथ वार्ता किया। इस दौरान सांसद मेनका गांधी के प्रतिनिधि रंजीत कुमार व जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद आसिफ़ ने प्रधानों का दर्द जाना। प्रधानों का लगातार तीसरे दिन बीडीओ संदीप सिंह के खिलाफ धरना प्रदर्शन जारी है। बीडीओ की कमीशनखोरी और प्रधानों की उपेक्षा के चलते आंदोलित चल रहे प्रधानो द्वारा बीडीओ के स्थानांतरण की मांग की जा रही है। इसके पूर्व जिला पंचायत राज अधिकारी व जिला विकास अधिकारी प्रधानों को मनाने के लिए धरना स्थल पर पहुंचे थे लेकिन प्रधानों ने उन को निराश कर वापस भेजा।
और नया पुराने

Ads

📺 KMB LIVE TV

Ads by Eonads

نموذج الاتصال