विज्ञापन लगवायें

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

1 / 6
2 / 6
3 / 6
4 / 6
5 / 6
6 / 6

खरीदी केंद्र बदलने को लेकर किसानों ने सिवनी से कटंगी मार्ग पर किया चक्का जाम

खरीदी केंद्र बदलने को लेकर किसानों ने सिवनी से कटंगी मार्ग पर किया चक्का जाम

केएमबी नीरज डेहरिया

सिवनी। जिले में कटंगी रोड पर स्तिथ आमागढ़ टिकारी एवं आसपास के सेकडो किसानों ने गुरुवार दोपहर 12:00 से सिवनी कटंगी मार्ग पर अचानक ही चक्का जाम कर दिया जो लगातार दिनभर जारी रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार 6 से 7 सालों से लगातार धान की फसल की खरीदी ग्राम टिकारी में की जा रही थी और ग्राम टिकारी में खरीदी केंद्र बनने से ग्राम टिकारी ही नहीं बल्कि आसपास के गांव के किसानों को भी काफी सुविधाएं थी। इस आंदोलन में शामिल किसानों से जब इस बारे में जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि टिकारी ग्राम से खरीदी केंद्र परिवर्तित कर पखारा में खरीदी केंद्र बनाया गया है। खरीदी केंद्र बदले जाने का विरोध 10 से 12 दिन पूर्व किसानों ने कलेक्टर को एक ज्ञापन के माध्यम से दर्ज करा दिया था। धान खरीदी केंद्र वापस टिकारी को बनाने का अनुरोध किया था, किंतु आनन-फानन में ग्राम पखारा में बने वेयरहाउस में धान खरीदी केंद्र चालू कर दिया गया जो की जंगल से बिल्कुल लगा हुआ है और वहां धान रखने एवं वाहनों को खड़े करने की जगह भी नहीं है। इस बात की जानकारी भी जिला कलेक्टर को किसानों के द्वारा दी जा चुकी थी, किंतु किसानों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया जिससे आक्रोशित होकर किसानों ने गुरुवार दोपहर  चक्का जाम कर दिया। किसानों कि मांग थी की जब तक धान खरीदी केंद्र परिवर्तित नहीं होता और जिला कलेक्टर के द्वारा जब तक हमें इसे आश्वस्त नहीं किया जाता तब तक हम आंदोलन जारी रखेंगे और रोड जाम करेंगे।
और नया पुराने

Ads

Click on image to Read E-Paper

Read and Download Daily E-Paper (Free) Click Here👆

نموذج الاتصال