लखन सिंह बेलिया बने नवनीत मेहरा डेहरिया समाज के धनोरा ब्लॉक का अध्यक्ष

लखन सिंह बेलिया बने नवनीत मेहरा डेहरिया समाज के धनोरा ब्लॉक का अध्यक्ष

केएमबी नीरज डेहरिया

सिवनी। नवनीत मेहरा डेहरिया समाज समिति जिला सिवनी के निर्देशानुसार धनोरा ब्लॉक इकाई का गठन किया गया। नवनीत मेहरा डेहरिया समाज समिति के मुख्य सलाहकार संत कुमार डेहरिया एवं जिलाध्यक्ष राजेश डेहरिया जी के निर्देशन में धनोरा ब्लॉक इकाई का गठन किया गया। उक्त बैठक में नवनीत समिति के संरक्षक संत कुमार डेहरिया को ब्लॉक समिति गठन हेतु पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया जिसमें उनके द्वारा शानदार भूमिका का निर्वहन करते हुए अध्यक्ष का चयन किया गया।बैठक में जिला उपाध्यक्ष श्याम लाल डेहरिया उपाध्यक्ष वीरेंद्र नागरे एडवोकेट देवेंद्र डेहरिया जिला कोषाध्यक्ष घूरसिह चिरौजे जिला सचिव भीम डेहरिया जिला संगठन मंत्री सुनील डेहरिया जगदीश डेहरिया पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष धनेश्वरी डेहरिया एवं पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण डेहरिया व धनोरा ब्लॉक के समस्त वरिष्ठ जन माताएं बहने युवा साथियों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से लखन सिंह बेलिया सेवानिवृत्त शिक्षक को ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया।ब्लॉक सचिव राकेश डेहरिया शिक्षक कोषाध्यक्ष पद पर हेमराज डेहरिया शिक्षक एवं उपाध्यक्ष पद पर अशोक डेहरिया सुआ डोंगरी तथा पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष धनेश्वरी डेहरिया को सर्वसम्मति से धनोरा ब्लॉक संरक्षक मनोनीत किया गया।कार्यक्रम में धनोरा ब्लॉक के समस्त सजातीय बंधुओं की भारी संख्या में उपस्थिति दर्ज की गई। सराहनीय कार्यक्रम धनोरा ब्लॉक समिति के द्वारा आयोजित किया गया।
और नया पुराने

Ads

📺 KMB LIVE TV

Ads by Eonads

نموذج الاتصال