विज्ञापन लगवायें

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

1 / 6
2 / 6
3 / 6
4 / 6
5 / 6
6 / 6

कैराना से गुजरेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा, उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने जारी किया रूट मैप

कैराना से गुजरेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा, उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने जारी किया रूट मैप

केएमबी संवाददाता

लखनऊ। तमिलनाडु से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस नेताओं के साथ 9 राज्यों से अधिक भारत के कई क्षेत्रों को कवर चुकी है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने मंगलवार को राज्य में पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा का रूट मैप जारी कर दिया है। यह पद यात्रा तीन जनवरी को उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के लोनी बाॅडर से दाखिल होगी।इसके बाद शामली के कैराना होते हुए हरियाणा में दाखिल होगी।पद यात्रा यूपी में दाखिल होते समय उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी प्रियंका गांधी भी साथ रहेंगी।उत्तर प्रदेश कांग्रेस के मीडिया संयोजक ललन कुमार ने बताया कि पार्टी ने राज्य में भारत जोड़ो यात्रा का रूट मैप जारी कर दिया है। इसके तहत यात्रा आगामी तीन जनवरी को गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र से उत्तर प्रदेश में दाखिल होगी और उस दिन यह कारवां लोनी तिराहे तक जाएगा। लल्लन कुमार ने बताया कि अगले दिन चार जनवरी को यात्रा बागपत के मवी कलां पहुंचेगी और बागपत शहर तथा इसी जिले के सिसाना, सरूरपुर और बड़ौत होकर निकलेगी।अगले दिन पांच जनवरी को यात्रा शामली जिले के ऐलम पहुंचेगी और कांधला, ऊंचा गांव और कैराना से गुजरेगी। लल्लन कुमार ने बताया कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश में होने वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के लिए जोर-शोर से तैयारी कर रही है. पार्टी प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने यात्रा के लिए प्रशासन समन्वय समिति, मोबिलाइजेशन एंड कोऑर्डिनेशन कमेटी, फूड मैनेजमेंट कमेटी और महिला यात्री प्रबंधन समिति समेत विभिन्न समितियों का गठन किया है।लल्लन कुमार ने बताया कि इसी साल सितंबर में कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा जब उत्तर प्रदेश में दाखिल होगी तो पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ दल की उत्तर प्रदेश इकाई की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा भी साथ होंगी। विदित रहे कि कैराना राजनीतिक तथा सांप्रदायिक लिहाज से संवेदनशील माना जाता है। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में यहां से हिंदू परिवारों का कथित पलायन बड़ा चुनावी मुद्दा बना था।
और नया पुराने

Ads

Click on image to Read E-Paper

Read and Download Daily E-Paper (Free) Click Here👆

نموذج الاتصال