2

भाजपा ने 357 शक्तिकेन्द्रों पर सुनी पीएम मोदी की मन की बात

भाजपा ने 357 शक्तिकेन्द्रों पर सुनी पीएम मोदी की मन की बात

केएमबी ऋतिक मिश्रा

सुल्तानपुर, 29 जनवरी 2023।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  की रेडियो पर प्रसारित होने वाले मन की बात का 97 वां व इस वर्ष का पहला एपिसोड जिले के 357 शक्तिकेन्द्रों पर पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सुना गया। मन की बात सुनने के बाद बूथ समिति की बैठक कर आगामी कार्यक्रमों की योजना को अन्तिम रूप दिया गया।प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने बूथ संख्या 379 उतरी में बूथ अध्यक्ष रोशन सिंह व सतीश सिंह आदि की उपस्थिति में सुना।कार्यक्रम संयोजक ज्ञान प्रकाश जायसवाल ने बूथ संख्या 34 दरियापुर, भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने नगर के शास्त्रीनगर शक्तिकेंद्र के बूथ संख्या 317 पर बूथ अध्यक्ष हनुमान त्रिपाठी, संजय सोमवंशी व सचिन चोपड़ा आदि के साथ सुना। जिला महामंत्री घनश्याम चौहान ने बूथ संख्या 106 जवाहरनगर, कादीपुर में, संजय सिंह त्रिलोकचन्दी ने बूथ संख्या 293, सुनील वर्मा बूथ सख्या 319 पर बूथ अध्यक्ष व बूथ समिति के साथ मन की बात कार्यक्रम सुना। वही विधायक सदर राजबाबू उपाध्याय, पूर्व जिलाध्यक्ष करूणा शंकर द्विवेदी, गिरीश नारायण सिंह, डाॅ सीताशरण त्रिपाठी, जगजीत सिंह छंगू, अर्जुन सिंह, ऋषिकेश ओझा, प्रवीन कुमार अग्रवाल, कृपाशंकर मिश्रा, विजय त्रिपाठी, संदीप सिंह, आलोक आर्या, डाॅ प्रीति प्रकाश, आशीष सिंह रानू, राजेश सिंह, प्रदीप शुक्ल, विवेक सिंह,मनोज मौर्या, जिला सह मीडिया प्रभारी अशोक सिंह आदि ने विभिन्न शक्तिकेन्द्रों के बूथों पर मन की बात कार्यक्रम सुना। इसके बाद बूथ समिति की बैठक कर बूथ को सशक्त करने,11 फरवरी को समर्पण दिवस की तैयारी व आगामी मण्डल कार्यसमिति की बैठक पर चर्चा की गयी।
expr:data-identifier='data:post.id'

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

7


 

8

6