2

कम्बल वितरण के साथ विधायक ने चौपाल में सुनी जन समस्याएं एवं जरूरतमंदों को हर संभव मदद का दिया भरोसा

कम्बल वितरण के साथ विधायक ने चौपाल में सुनी जन समस्याएं एवं जरूरतमंदों को हर संभव मदद का दिया भरोसा

केएमबी जावेद अहमद

सुल्तानपुर। विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने क्षेत्र भ्रमण के कर लोगों से मुलाकात की, साथ ही लोगों के सुख दुःख में शामिल हुये। इस दौरान उन्होंने जरूरतमंदों को मदद का आश्वासन दिया। इसी कड़ी में शुरुवात समाजसेवी विश्वनाथ यादव के यहां से हुई जहां उनके पिता राम प्रसाद यादव की पुण्यतिथि पर कम्बल वितरण कार्यक्रम में शामिल हुये। इस दौरान उन्होने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान जरूरतमंदों को कम्बल वितरित किया गया। यहां के बाद दूबेपुर गांव के पूर्व प्रधान अरविंद वर्मा के आवास पर चौपाल लगाकर लोगों से संपर्क किया। यहां के बाद वे पलहीपुर गांव पहुंचे। जहां गांव के रहने वाले गया प्रसाद यादव के पिता श्रीराम यादव के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। इसके बाद पूर्व मंत्री मुरली नगर गांव पहुंचे और राकेश शुक्ला के पिता जी के निधन पर शोक व्यक्त किया। इसके बाद विधायक विनोद सिंह  पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। दरअसल लोहरामऊ सजैया के निवासी अलगू वर्मा के भतीजे की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। लिहाजा पोस्टमार्टम हाउस में उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर शोक व्यक्त किया साथ ही हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया। यहां के बाद वे कटावां गांव निवासी अमर बहादुर सिंह की बहू के निधन पर परिजनों से मुलाकात की और शोक व्यक्त किया। इसके बाद वे इसी गांव के निवासी शारदा सिंह की माता जी निधन पर शोक व्यक्त कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही वे धर्मदासपुर गांव पहुंचे और इसी गांव के रहने वाले शंकर मिश्रा की माता जी के निधन पर शोक व्यक्त किया। इसके साथ ही गांव के लोगों से मुलाकात कर हाल चाल लिया। इसके बाद पूर्व मंत्री गौरा बरन गांव पहुंचे जहां विट्टन देवी के निधन पर उनकी फ़ोटो पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और परिवार से मिलकर शोक व्यक्त किया। इसके बाद वे सेउर गांव में पासी का पुरवा में राम केवल पासी की माताजी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। यहां के बाद विधायक विनोद सिंह जूड़ा पट्टी गांव पहुंचे और जहां कालिका प्रसाद मिश्रा के निधन पर परिवार वालों ने मुलाकात कर शोक व्यक्त किया। क्षेत्र भ्रमण के दौरान विधायक विनोद सिंह ने जरूरतमंदों को हर संभव मदद किए जाने का भरोसा दिया।
expr:data-identifier='data:post.id'

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

7


8


 

6