2

एबीवीपी सुल्तानपुर टीम से सात कार्यकर्ता प्रान्त दायित्व हेतु चयनित

एबीवीपी सुल्तानपुर टीम से सात कार्यकर्ता प्रान्त दायित्व हेतु चयनित

केएमबी अजय कुमार पाल

सुल्तानपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद काशी प्रांत का 62वां प्रांत अधिवेशन विकास भारती के सचिव पद्मश्री अशोक भगत, अभाविप की राष्ट्रीय मंत्री साक्षी सिंह, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ छगनभाई पटेल, राष्ट्रीय मंत्री हरिकृष्ण नागोथू, पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन मंत्री घनश्याम शाही, काशी प्रांत संगठन मंत्री अभिलाष, प्रांत अध्यक्षा प्रो सुचिता, प्रांत मंत्री अतेंद्र की गरिमामयी उपस्थिति में वाराणसी में संपन्न हुआ। सुल्तानपुर जनपद से जिला संयोजक शुभेन्द्रवीर सिंह को काशी प्रान्त खेल आयाम का प्रान्त संयोजक बनाया गया, मनीषा पाल को कला मंच की प्रान्त सह संयोजक, शशिकांत दुबे को प्रान्त कार्यसमिति सदस्य, शुभम पाण्डेय को सोशल मीडिया का प्रान्त सह संयोजक, रुद्र प्रताप को प्रान्त कार्यकारिणी सदस्य, प्रशांत सिंह प्रान्त कार्यकारिणी सदस्य, प्रतिमा प्रान्त कार्यकारिणी सदस्य घोषित की गई। सुल्तानपुर विभाग का नया संगठन मंत्री रजनीश को बनाया गया है। जिला संगठन मंत्री प्रकाश का दायित्व परिवर्तन कर अब उन्हें जौनपुर का जिला संगठन मंत्री बनाया गया है।विभाग प्रमुख डॉ संतोष अंश ने सुल्तानपुर से प्रान्त दायित्व हेतु घोषित सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह परिषद हेतु इनके समर्पण और निष्ठा के साथ परिश्रम का प्रतिफल है जो इनकी उपलब्धता प्रान्त विस्तृत रूप में प्राप्त कर परिषद की ध्येय यात्रा आगे बढ़ाना चाहता हैं। जिला प्रमुख विंदु श्रीवास्तव, तहसील प्रमुख डॉ पल्लवी तिवारी, नगर प्रमुख डॉ देवेंद्र प्रताप सिंह ने भी सभी को शुभकामनाएं दी। सुल्तानपुर से सात लोगों के प्रान्त दायित्व में जाने पर यहाँ के कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है।
expr:data-identifier='data:post.id'

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

7


8


 

6