विज्ञापन लगवायें

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

1 / 6
2 / 6
3 / 6
4 / 6
5 / 6
6 / 6

भारत जोड़ो यात्रा पूरी होने पर कांग्रेसियों ने ब्लॉक मुख्यालय पर फहराया तिरंगा

भारत जोड़ो यात्रा पूरी होने पर कांग्रेसियों ने ब्लॉक मुख्यालय पर फहराया तिरंगा

महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कांग्रेसियों ने अर्पित किया श्रद्धा सुमन

केएमबी जगन्नाथ मिश्र

बल्दीराय सुलतानपुर। देश की सबसे बड़ी यात्रा भारत जोड़ो यात्रा का आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कश्मीर में पार्टी कार्यालय पर तिरंगा फहरा कर यात्रा का समापन किया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे के आदेशानुसार प्रदेश भर के जिला मुख्यालय व ब्लॉक मुख्यालय पर तिरंगा फहराकर भारत जोड़ो यात्रा का समापन किया जाए। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने जिले के सभी ब्लॉक अध्यक्ष को अपने-अपने ब्लॉक मुख्यालय पर तिरंगा फहरा कर वह 2 मिनट का मौन रखकर यात्रा का समापन किया गया। *बल्दीराय ब्लाक अध्यक्ष इमरान मोनू जिला सचिव अतिउल्लाह अंसारी व जिला सचिव मोहम्मद इमरान* की अगुवाई में बल्दीराय ब्लाक स्थित वल्लीपुर बाजार स्थित कांग्रेस कार्यालय पर तिरंगा फहराया गया व महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। आपको बताते चलें कि भारत जोड़ो यात्रा ने 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से होते हुए 4,080 किलोमीटर की दूरी तय की,इस दौरान राहुल गांधी ने 12 जनसभाओं 100 से अधिक बैठकों 13 प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। भारत जोड़ो यात्रा तमिलनाडु केरल कर्नाटक तेलंगाना आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान हरियाणा, दिल्ली उत्तर प्रदेश पंजाब हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर से होकर गुजरी है।जहां राहुल गांधी ने सोमवार 30 जनवरी को ऐतिहासिक लाल चौक पहुंचकर तिरंगा फहराया और भारत जोड़ो यात्रा का समापन किया। इस मौके पर अब्दुल रहमान महमूद बीडीसी ललन चौधरी इब्राहिम फहीम सिद्दीकी अंसार अहमद दयाशंकर दुबे अहमद अली शेर आलम अमित तिवारी सहित दर्जनों कांग्रेसी मौजूद रहे।
और नया पुराने

Ads

Click on image to Read E-Paper

Read and Download Daily E-Paper (Free) Click Here👆

نموذج الاتصال